Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Wednesday, October 22, 2025
Chatra News

एकल विद्यालय के सभी आचार्यों  के बीच (अंगवस्त्र ) तोलिया  देकर किया गया सम्मानित

चतरा : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में एकल विद्यालय संचालित है। एकल अभियान के तहत संचालित एकल विद्यालय के सभी आचार्यों के बीच गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के न्यू डाक बांग्ला हाल परिसर में तौलिया (अंगवस्त्र) वितरण किया गया वितरण में प्रखंड प्रशिक्षक रामभजन कुमार, अंचल अभियान प्रमुख प्रेम राम एवं प्रखंड अध्यक्ष निर्मल विश्वकर्मा शामिल थे। संचालित सभी एकल विद्यालय के आचार्यों को तोलिया के साथ-साथ दो दो डब्बा काला श्यामपट में लिखने के लिए खली भी दिया गया वहीं जानकारी के बाद संच प्रशिक्षक रामभजन कुमार ने कहा कि समय-समय पर आचार्य के बीच तथा एकल विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा से संबंधित एकल अभियान के द्वारा सामग्री दी जाती है। जिससे आचार्य और बच्चों ने उत्साहित रहते हैं, वितरण के दौरान आचार्य गोपाल कुमार भोगता, राजेंद्र भारती, नरेश दास, विजय गंझू, पिंटू लोहरा, रुक्मणी कुमारी, प्रियंका कुमारी, राधा देवी, रंजू कुमारी, यशोदा देवी, सुमन देवी, गुड़िया देवी सुषमा देवी, मानकी देवी, रीना देवी,विकास कुमार,अनिल कुमार समेत आचार्य शामिल थे।

लावालौंग संवाददाता,मो० साजिद

Leave a Response