
चतरा पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर तीन चरणों में कुल 35.5 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती नष्ट की गई।पहले चरण में कुंदा थाना के टीटहीभरगांव में 1 एकड़ और राजपुर थाना के अमकुदर में 2 एकड़, दूसरे चरण में सदर थाना के मसूरियातरी में 3 एकड़ और कुंदा थाना के बनठा में 2 एकड़, तथा तीसरे और सबसे बड़े चरण में लावालौंग थाना के कोटारी में 19 एकड़, कुंदा थाना के मरगड़ा में 5 एकड़, वशिष्ठनगर थाना के गिद्धातरी में 2 एकड़ और सदर थाना के ब्राह्मणा में 1.5 एकड़ नष्ट की गई।पुलिस द्वारा दोषियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। साथ ही पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध अफीम की खेती न करें और ऐसी सूचना पुलिस को दें ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके।
