Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » बीडीओ अमीत कुमार के विदाई समारोह में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़,लोगों का अविश्वसनीय प्यार देख भावुक हुए निवर्तमान बीडीओ अमीत कुमार
    Chatra News

    बीडीओ अमीत कुमार के विदाई समारोह में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़,लोगों का अविश्वसनीय प्यार देख भावुक हुए निवर्तमान बीडीओ अमीत कुमार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावालौंग प्रखंड कार्यालय में बुधवार को आयोजित समारोह में नए प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती ने पदभार ग्रहण किया। विपिन कुमार भारती ने निवर्तमान बीडीओ अमीत कुमार से बीडीओ कक्ष में अपना पदभार ग्रहण किया। विपिन कुमार भारती प्रखंड के 29 वां प्रखंड विकास पदाधिकारी के रुप में अपना योगदान दिये हैं।
    इसके पूर्व प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार भवन में भव्य विदाई समारोह आयोजित कर पूर्व बीडीओ अमीत कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। इस विदाई समारोह में अप्रत्याशित भीड़ देखने को मिली। किसी प्रखंड विकास पदाधिकारी का इस तरह की विदाई शायद ही आज तक किसी ने देखा होगा। लोगों का ऐसा हुजूम की सभागार भवन में कौन कहे पूरे प्रखंड परिसर में लोगों का तांता लगा हुआ था। लावालौंग में एक बीडीओ के तौर पर नही बल्कि एक सेवक के रूप में लोगों के बीच रह कर कार्य किए तथा सबों के दिलों में रच बस गए। अपने सुंदर मधुर वाणी तथा मृदु स्वभाव की वजह से लोगों की जुबान पर बस एक हीं बात विदाई की इस घड़ी में भी सुनाई दे रही थी की ऐसा बीडीओ लावालौंग में न कभी आए थे। आम आदमी तो आम आदमी पंचायत प्रतिनिधि हो या जनप्रतिनिधि सभी लोगों से इनका संबंध इन पिछले तीन सालों में हमेशा सहयोगात्मक रहा। लोगों का यही प्यार और दुलार था जो विदाई के इस मौके पर लगभग सभी लोगों की आंखे नम थी। एक स्टार की तरह हर कोई उनके साथ एक सेल्फी लेने को लालायित था और मजे की बात तो यह है की उन्होंने किसी को भी नाराज नही किया। कई पंचायत से आए बूढ़े बुजुर्ग लोगों से जब एक संदेश संवाददाता ने यह पूछा की क्यों आए हैं आप लोग..? तो उन लोगों ने भराए गले से बस इतना हीं कहा की – ए बाबू बीडीओ साहेब हमनी खातिर भगवान हलथिन। आज उनकर कृपा से हमरा पेंशन मिलेत हई। सुनेथी की उनका बदली हो गेलई हे। विदाई समारोह में पंचायत के लगभग सभी मुखिया, जनप्रतिनिधि , समाज सेवी सभी जन प्रतिनिधियों के साथ भी इनका मित्रवत तथा सहयोगात्मक सम्बन्ध रहा है। हम सभी के बीच अमीत कुमार एक पदाधिकारी बन कर जरूर आए थे परंतु आज हम सभी के दिलों में बसकर परिवार का एक सदस्य बन कर जा रहे हैं । जेसीपीएल बीपीओ जनप्रतिनिधियों,प्रतिनिधी, समाजसेवी वार्ड सदस्य, सभी पंचायत के मुखिया,प्रखंड कर्मी,अंचल कर्मी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

    लावालौंग , मो० साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत

    March 23, 2026

    Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित

    March 23, 2026

    Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया

    March 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत March 23, 2026
    • Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित March 23, 2026
    • Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम श्री योजना के तहत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह FLN मेला का भव्य आयोजन सम्पन्न March 23, 2026
    • Chatra News : सड़क सुरक्षा एवं अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न March 23, 2026
    • Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक March 22, 2026
    • Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग। March 22, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न March 22, 2026
    • Chatra News: लावालौंग में दो पक्षों में मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप March 22, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.