Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » स्वास्थ मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा फैसला राज के किसी भी कोने में वज्रपात या किसी भी आपदा में मौत पर एक हफ्ते में मिलेगा मुआवज़ा
    Ranchi News

    स्वास्थ मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा फैसला राज के किसी भी कोने में वज्रपात या किसी भी आपदा में मौत पर एक हफ्ते में मिलेगा मुआवज़ा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के निर्देश पर झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बड़ा और सराहनीय फैसला लेते हुए घोषणा की है कि राज्य के किसी भी कोने में वज्रपात या किसी भी प्रकार की आपदा में अगर किसी की मृत्यु होती है, तो पीड़ित परिवार को एक सप्ताह के भीतर मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

    वज्रपात की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक मासूम जामताड़ा के बोधबांध के 25 वार्षिय बाबुजन सोरेन की असामयिक मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया। इस कठिन घड़ी में झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी स्वयं पीड़ित परिवार के पास पहुँचे और अपने संवेदनशील एवं मानवतावादी दृष्टिकोण का परिचय देते हुए ऐसे कार्य किए, जो वर्षों तक लोगों के दिलों में बस जाएंगे।

    डॉ. अंसारी ने पीड़ित परिवार को आपदा विभाग की ओर से ₹4,00,000 (चार लाख रुपये) की सहायता राशि देने की घोषणा की, जो एक सप्ताह के भीतर पीड़ित परिवार के खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी। कुछ तकनीकी त्रुटियों के कारण मामूली विलंब हुआ, किंतु मंत्री जी ने स्पष्ट रूप से भरोसा दिलाया कि सहायता समयबद्ध रूप से पहुंचेगी।

    लेकिन यह मदद केवल आर्थिक नहीं थी – मंत्री जी ने जो किया, वह दिल छू लेने वाला था। उन्होंने दिवंगत बच्चे के दो छोटे भाइयों को गोद लेने की घोषणा की और कहा कि वे दोनों बच्चों को रांची में अपने आवास पर रखकर पढ़ाई-लिखाई कराएंगे और उन्हें एक उज्ज्वल भविष्य देंगे। उन्होंने कहा,
    “गरीबों के आंसुओं में बहुत ताकत होती है। मैं उन्हीं आंसुओं की हिफाज़त कर रहा हूं। मुझसे गरीबों का दुख नहीं देखा जाता।”

    इस भावुक क्षण में मंत्री जी ने दोनों बच्चों को गले से लगा लिया, और पूरे गाँव की आंखें नम हो गईं। गांववासियों ने एक स्वर में कहा, “अब जब मंत्री जी आ गए हैं, तो हमें पूरा भरोसा है कि पीड़ित परिवार को न्याय और पूरी मदद मिलेगी।”

    डॉ. अंसारी ने यह भी कहा कि दुख की घड़ी में प्रेम, करुणा और सहानुभूति किसी भी धार्मिक पहचान से कहीं बड़ी होती है। उन्होंने कहा,
    “भाजपा जहां लोगों की भावनाओं से राजनीति करती है, मैं दिन-रात बिना किसी भेदभाव के जनता की सेवा में समर्पित हूं।”

    इस अवसर पर मंत्री जी भावुक दिखे और उन्होंने यह संदेश दिया कि “मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है।”

    एक बार फिर, डॉ. इरफान अंसारी ने यह साबित किया कि वे न केवल एक नेता हैं, बल्कि एक सच्चे जनसेवक और संवेदनशील इंसान भी हैं, जो हर परिस्थिति में अपने लोगों के साथ खड़े रहते हैं।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    झारखंड में संभावनाओं पर वैश्विक संवाद में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,कई देशों के नीति निर्माता एवं प्रतिनिधियों से किया संवाद

    January 23, 2026

    छात्रवृत्ति की लटकी राशि पर राज्यपाल को ज्ञापन: झारखंड छात्र मोर्चा की बड़ी मांग, V-C की तत्काल नियुक्ति का अल्टीमेटम!

    January 8, 2026

    स्कूटी सवार को ओमनी ने जिंदा कुचला: गुस्से में धक्का देकर भागे हत्यारे, मालिक का बेटा गिरफ्तार!

    January 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण February 4, 2026
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.