
कान्हाचट्टी: प्रखंड के बकचुम्मा पंचायत अंतर्गत बीरेखाप बिरहोर टोला में एक दिनी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दर्जनों बिरहोर परिवार की हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर,शुगर, सामान्य जांच की जांच की गई।इस मौके पर ज़िप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने स्वास्थ्य जांच शिविर पहुंच कर हो रहे जांच के बारे में जाना एवं अनेकों विषयों पर स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ चर्चा किया वहीं उन्होंने बिरहोर परिवार के सदस्यों को कहा की स्वास्थ्य, हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आयाम होता है। यह हमारे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक का संतुलन होता है जो हमारी जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। स्वास्थ्य का मतलब बस बीमार नहीं होना नहीं होता, बल्कि यह विभिन्न पहलुओं का सम्मिलित होता है जो हमारे जीवन को सुखमय और सफल बनाते है। साथ ही बिरहोर परिवारों को साफ-सुथरा रहने के साथ-साथ नियमित खानपान पर ध्यान देने की अपील की। मौके पर सीएचओ संता डुंगडुंग, एनएम प्रियंका कुमारी,एनएम कुमारी वंदना, एमपीडब्ल्यू राजेश वर्मा सहिया दीदी शुभम देवी समेत अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
