Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » 69वीं राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता (एसजीएफआई )के तीसरे दिन लीग मैचों में बालिका खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन,झारखंड के खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार
    Ranchi News

    69वीं राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता (एसजीएफआई )के तीसरे दिन लीग मैचों में बालिका खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन,झारखंड के खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन लीग मैचों के दौरान बालिका खिलाड़ियों का जोश, जज्बा और जुनून देखते ही बना। प्रतियोगिता के दोनों आयु वर्ग — अंडर-14 एवं अंडर-17 — में शामिल विभिन्न राज्यों की टीमें पूरे उत्साह के साथ मैदान में उतरीं। प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल 8 पूल में शामिल राज्यों की टीमें लीग मैचों में किए गए गोल के आधार पर 16 टीम प्री क्वार्टर फाइनल के नॉकआउट चरण में प्रवेश के लिए कड़ा संघर्ष कर रही हैं। प्रतियोगिता 18 से 22 दिसंबर तक आयोजित है।
    तीसरे दिन के मुकाबले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बीआईटी मेसरा फुटबॉल मैदान, नवोदय विद्यालय फुटबॉल मैदान, कांके मैदान एवं खेल गांव स्थित अभ्यास मैदान में आयोजित किए गए। समाचार लिखे जाने तक कई मुकाबले जारी थे। अंडर-17 बालिका वर्ग में आज खेले गए मुकाबलों में आईपीएससी और नागालैंड के बीच मैच ड्रॉ रहा। केवीएस ने उत्तराखंड को 5–0 से पराजित किया। झारखंड ने पंजाब को 1–0 से हराया जबकि विद्या भारती को नागालैंड से 0–8 से पराजय का सामना करना पड़ा। केरल ने त्रिपुरा को 3–0 से पराजित किया। असम को महाराष्ट्र के हाथों 1–2 से हार मिली। छत्तीसगढ़ और मेघालय के बीच मुकाबला 1–1 से ड्रॉ रहा। गुजरात ने तेलंगाना को 3–0 से हराया। सीआईएससीई और मेघालय के बीच मैच 1–1 से बराबरी पर समाप्त हुआ। अरुणाचल प्रदेश ने एनवीएस को 3–0 से पराजित किया। गुजरात ने केरल को 2–0 से हराया। उत्तर प्रदेश ने एनवीएस को 6–0 से पराजित किया। त्रिपुरा ने दिल्ली को 2–0 से हराया। मणिपुर ने अरुणाचल प्रदेश को 1–0 से शिकस्त दी। तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल को 1–0 से हराया। बिहार ने जम्मू-कश्मीर को 4–0 से पराजित किया। तमिलनाडु और ओडिशा के बीच मैच गोलरहित ड्रॉ रहा। पश्चिम बंगाल ने जम्मू-कश्मीर को 5–0 से हराया। ओडिशा ने बिहार को 1–0 से पराजित किया। राजस्थान ने सीबीएसई को 1–0 से हराया। हरियाणा ने चंडीगढ़ को 4–0 से पराजित किया। चंडीगढ़ ने लद्दाख को 8–0 से हराया। आईबीएसओ और कर्नाटक के बीच मैच 0–0 से ड्रॉ रहा। जबकि अंडर-14 बालिका वर्ग में खेले गए मुकाबलों में पंजाब ने जम्मू-कश्मीर को 4–0 से हराया। बिहार ने तेलंगाना को 3–0 से पराजित किया। राजस्थान ने आईपीएससी को 5–0 से हराया। गुजरात ने आंध्र प्रदेश को 1–0 से पराजित किया। बिहार ने जम्मू-कश्मीर को 3–0 से हराया। मणिपुर ने राजस्थान को 3–0 से हराया। छत्तीसगढ़ ने सीआईएससीई को 1–0 से पराजित किया। आईबीएसओ और सीबीएसई के बीच मैच गोलरहित ड्रॉ रहा। उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को 2–0 से हराया। हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को 2–1 से पराजित किया। चंडीगढ़ ने विद्या भारती को 6–0 से हराया। महाराष्ट्र ने सीबीएसई को 3–1 से पराजित किया। उत्तराखंड ने केवीएस को 1–0 से हराया। केरल ने केवीएस को 5–0 से पराजित किया। प्रतियोगिता में बालिका खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन से दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आने वाले दिनों में नॉकआउट मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    झारखंड में संभावनाओं पर वैश्विक संवाद में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,कई देशों के नीति निर्माता एवं प्रतिनिधियों से किया संवाद

    January 23, 2026

    छात्रवृत्ति की लटकी राशि पर राज्यपाल को ज्ञापन: झारखंड छात्र मोर्चा की बड़ी मांग, V-C की तत्काल नियुक्ति का अल्टीमेटम!

    January 8, 2026

    स्कूटी सवार को ओमनी ने जिंदा कुचला: गुस्से में धक्का देकर भागे हत्यारे, मालिक का बेटा गिरफ्तार!

    January 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    • Chatra/Jharkhand : Revamped सीआरएस पोर्टल पर जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म निबंधन को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा में पुलिस का धमाका: 113 एकड़ अफीम की फसल को जड़ से उखाड़ फेंका! February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.