
लावालौंग/चतरा : प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अयोध्या श्री रामलला की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर पूरे प्रखण्ड भगवान की भक्ति में लीन रहा। हिंदू संगठनों ने लावालौंग, कोलकोले, लामटा, कटिया,मंधनिया एत्यादि मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा में हाथों में भगवा ध्वज लिये हजारों श्रद्धालु चल रहे थे। डीजे की धुन पर राम भक्तों ने नृत्य-संगीत का दौर चला। श्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंजित रहा। भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा जमकर झूमे। इस दौरान एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी, प्रखण्ड कार्यालय से बीपीओ निरंजन कुमार सिंह,थाना प्रभारी अविनाश कुमार, एस आई विकास सेठ प्रशासन की ओर से सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई जिसमें हर पहलुओं पर पैनी नज़र रखे गए थे। साथ ही साथ इस भव्य यात्रा समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों कोलकोले मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश कुमार साहु, बीजेपी यूवा मोर्चा अध्यक्ष अनील साहु,उपमुखिया नौशाद आलम, पंचायत समिति सदस्य पति सह समाजसेवी आबिद अंसारी प्रशासन के साथ मिलकर मॉनिटरिंग कर रहे थे।
संवाददाता, मो० साजिद
