
चतरा : कान्हाचट्टी प्रखंड के ग्राम पंचायत जमरीबकसपुरा में पैक्स धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि चतरा विधायक जनार्दन पासवान की अगुवाई में संपन्न हुआ। इस केंद्र से स्थानीय किसानों को धान बिक्री में आसानी होगी।कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि सतीश सिंह व राजेंद्र सिंह, प्रखंड प्रमुख इंदु कुमारी, उप प्रमुख सुमन सिंह, चारु पंचायत समिति सदस्य सुबोध सिंह सहित जिला सहकारिता पदाधिकारी लोकनाथ महतो, प्रखंड पदाधिकारी सुनील प्रकाश, अंचल पदाधिकारी मनोज गोप, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी श्यामसुंदर दास तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नवीन तिर्की उपस्थित रहे।सैकड़ों किसकों के साथ मुनेश्वर यादव, उदेश्वर ठाकुर, विकास साव, अनुग्रह सिंह, धीरेंद्र सिंह, कन्हैया लाल यादव, राजन कुमार लाल, सतीश सिंह, डब्लू सिंह, गुडिया देवी, योगेंद्र यादव, विनय सिंह आदि भी कार्यक्रम में शरीक हुए। उद्घाटन के बाद विधायक जी ने किसानों से केंद्र की सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
कान्हाचट्टी सवंददाता,नीतीश कुमार सिंह
