
चतरा। जिला मुख्यालय स्थित चतरा एसपी आवास के निकट शुक्रवार को मारुति सुजुकी के नेक्सा शो रुम का भव्य उद्घाटन हुआ। चतरा सांसद कालीचरण सिंह और सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शो रुम का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए सांसद श्री कालीचरण सिंह व विधायक कुमार उज्ज्वल ने कहा कि शो रुम का खुलना चतरा के लिए काफी खुशी की बात है। अब यहां के लोगों को वाहन खरीदने के लिए हजारीबाग और रांची जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।वहीं शो रुम के सीओ गौरव लोधा ने बताया कि शो रुम के साथ साथ बायपास में सर्विस सेंटर भी खुला है। जहां मारुति के सभी वाहनों की सर्विसिंग होगी। बताया कि नेक्सा शो रुम में ग्रांड विटारा,एक्सल सिक्स, वेलेनो, फ्रांस,इंगनिश और जेमिनी इन्विकटो वाहनों की बिक्री होगी। इस मौके पर शो रुम के ऑनर गोपाल कुमार लोधा, धर्मपत्नी रौशनी लोधा,जीएम शेखर कुमार, हजारीबाग के सेल्स मैनेजर अमित बंसल,मारुति सुजुकी एरेना और नेक्शा शो रु के ब्रांच मैनेजर गुंजन लाला,शो रुम के कर्मी सौरभ कुमार सिंह,आकाश कुमार सिंह, प्रिंसी कुमारी समेत अन्य मौजूद थे।
