
chatra : महागठबंधन के प्रत्याशी श्री के० एन० त्रिपाठी ने सोमवार को कान्हाचट्टी प्रखंड के आरूगाडा, चारु पंचायत आदि के विभिन्न ग्रामों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जिसमें महागठबंधन के तमाम साथी मौजूद थे । उसके उपरांत कान्हाचट्टी प्रखंड में चुनावी कार्यालय का विधिवत रूप से फिता काट कर उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात चतरा सदर के विभिन्न गांव जैसे जोरी, लक्ष्मणपुर, बहेराकोचा मोड़, ऊंटा मोड़, गंधरिया, दारियातु, लेम, मदमदीरी,असढिया ,रक्सी, डमडोईया, डहुरी, टीकर,ओबरा, कोलटीकर, गोढाई , खाप आदि ग्रामों का जनसंपर्क अभियान सुनिश्चित किया गया था।में जनसम्पर्क अभियान किया ।जिसका नेतृत्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोती पासवान के द्वारा किया गया। प्रत्याशी को देखते ही लोगों में उत्सुकता दिखाई दे रही थी और अपार जनसमर्थन जनता जनार्दन के द्वारा प्राप्त हो रहा था। उपरोक्त सभी गांवों में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। सभी सम्मानित जनता जनार्दन ने अपार मतों से विजयी बनाने की बात कही। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चतरा के सदर प्रखंड में महुआ चौक के पास कार्यक्रम और नगर भ्रमण का कार्य क्रम शामिल हैं।
