

प्रतापपुर /चतरा : आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रखंड के योगियारा व सिजुआ पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे।जोगियारा पंचायत में बाबा कुटी आश्रम के निकट आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला परिषद सदस्य प्रतापपुर भाग एक रविता देवी,उप प्रमुख प्रतिनिधि हजारी प्रसाद,प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार दास, अंचल अधिकारी नित्यानंद दास, योगियारा मुखिया आशीष भारती सिजुआ मुखिया सुनीता कुमारी, प्रतिनिधि जितेंद्र दास,नें संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फिता काटकर किया।उद्घाटन के पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार दास ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ झारखंड सरकार आपके द्वार तक लेकर आई है।इसका भरपूर लाभ लें।साथ ही इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना भी है। इस शिविर में लगाए गए विभिन्न स्टालों से आपको यह संदेश देने का प्रयास भी है कि गर्भावस्था से लेकर वृद्धावस्था तक के विभिन्न आयामों से गुजरने वाले गरीब परिवारों के लिए सरकरी स्तर पर सारी तरह की सुविधायें उपलब्ध हैं।आपको बस सजग रहकर उन सुविधाओं का लाभ लेना है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाये गये स्लॉट में छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन करवाया गया। वहीं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म पुरी की गई। अबुआ आवास के स्टॉल पर आवेदन जमा करने के लिए लोगों में होड़ मची हुई थी। शिक्षा,स्वास्थ्य,पेयजल स्वच्छता,वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, राजस्व,मनरेगा,जेएसएलपीएस समेत अन्य विभागों के लगे स्टाल के माध्यम से जन समस्याओं का समाधान किया जा रहा था।वही कई लोगो के बीच पेंशन,जॉब कार्ड की स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अशोक वर्मा,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रकीबुल इमाम,पंचायत समिति सदस्य सुमन देवी,उप मुखिया सुमित्रा देवी,बिंदी देवी,वार्ड सदस्य अशोक यादव,श्रवण भारती,सहित कई लोग मौजूद थे।
