
लावालौग /चतरा : प्रखंड के रिमी पंचायत में शुक्रवार को आपकी योजना सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी ( SDO) प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती, मुखिया सुग्गी देवी तथा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ( BPO) राजेश कुमार पासवान
ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कई विभागीय स्टॉल लगाया गया था। जहां सबसे अधिक मंईया समान योजना को लेकर आवेदन प्राप्त किया गया। वहीं जन्म प्रमाण पत्र , आवास , सावित्रीबाई फुले योजना , मातृत्व योजना ,मत्स्य योजना , कृषि से संबंधित योजना, मनरेगा योजना, पशुपालन , वृद्धा पेंशन , जाति, आय , मोटेशन, जमीन नापी , आवासीय के अलावे स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कई आवेदन प्राप्त किया गया। शिविर में उपस्थित चंद्रदीप गाँधी, जेई सिकंदर कुमार, मुखिया प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद यादव, jmm प्रखंड अध्यक्ष अवधेश कुमार, विकास कुमार, रोजगार सेवक मनोरंजन कुमार,पंचायत सचिव संदीप कुमार के अलावे कई विभागीय कर्मी शामिल थे।
रिपोर्टर मो0 साजिद
