

चतरा भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में गांव चलो अभियान कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर वंदे मातरम गान के साथ की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा संचालन जिला महामंत्री मिथिलेश गुप्ता के द्वारा की गई। कार्यक्रम प्रभारी श्री राकेश भास्कर जी उपस्थित हुए कार्यक्रम में गांव चलो अभियान के लिए सभी मंडलों से गांव चलो अभियान के मंडल टोली का निर्माण किया गया जिसमें चार सदस्य मंडल टोली बनाई गई।

बैठक में मंडल टोली के सदस्य गण मंडल अध्यक्ष शामिल हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी राकेश भास्कर जी ने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ता 2024 लोकसभा के लिए कमर कस चुकी है इसके लिए प्रत्येक बूथ पर सभी नेताओं को एक-एक बूथ की जिम्मेदारी दी गई है। जिन्हें लोकसभा तक उन्हें उस बूथ पर प्रवास करना एवं उनके लिए करने कार्य जैसे वहां के मंदिर देवी मंडप में देव दर्शन युवा मतदाता से वार्ता महिला समूह अन्य महिला संगठनों से वार्ताकी वोटर से बात समाजसेवी जाती प्रमुख डॉक्टर वकील जनप्रतिनिधियों से बात करना लाभार्थी से जैसे आयुष्मान लाभार्थी पीएम आवास लाभार्थी उज्ज्वला योजना विश्वकर्म योजना मुद्रा लोन डिजिटल पेमेंट आदि लाभार्थियों से बात कर मोदी जी के द्वारा किए गए गरीबों युवाओं महिलाओं किसानों पिछड़ों अति पिछड़ों आदिवासियों एवं सभी भारतीयों के लिए किए गए कार्य को उपलब्धि को बारे में बताना।
जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा जी ने कहा कि चतरा जिले से सभी 914 बूथ पर बूथ कमेटी बनाई गई है। और सभी 914 बूथ पर प्रभारी एवं बुध अध्यक्ष द्वारा कार्य को देखेंगे इसके लिए प्रभारी एवं बुध अध्यक्षों का कार्यशाला मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं का 31 जनवरी तक कर लेना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम को गांव चलो अभियान टोली के जिला सदस्य धर्मेंद्र साहू जिला मंत्री सतीश सिंह जिला प्रभारी विपिन बिहारी महामंत्री मृत्युंजय सिंह नंदकिशोर सुलभ आदि ने संबोधित किया एवं कार्यकर्ताओं में लोकसभा की तैयारी के बारे में बताया कार्यक्रम में निशा कुमारी शिवकुमार चौबे मंडल अध्यक्ष विद्यासागर आदि शंकर शॉप विनोद गुप्ता दया निधि सिंह गोविंद तिवारी देव कुमार सिंह विनोद डांगी जितेंद्र सिंह सतीश सिंह महेंद्र नायक गणेश सिंह अप्पू आर्य सभी मंडल के गांव चलो अभियान टोली के सदस्य गण मीरा कुमारी प्रियंका कुमारी चंपा देवी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए
