
लावालौंग: प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत बजरंगबली मंदिर के प्रांगण में गांव चलो अभियान कार्यक्रम का बैठक मंडल अध्यक्ष शंकर साहू जी के अध्यक्षता में किया गया एवं मंच संचालन महामंत्री बिहारी भारती ने किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष शंकर साहू ने संबोधन कर लोगों को गांव चलो अभियान के निमित्त करने कार्य को विस्तृत रूप से लोगों को बताएं जिसमें बोले सभी बूथों में प्रवासी कार्यकर्ता को 24 घंटे के लिए प्रवास करना है जहां बूथ कमेटी के साथ एवं पन्ना प्रमुख के साथ बैठक कर पूरे गांव में भ्रमण कर लोगों से संपर्क करना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताना एवं लाभार्थियों की सूची बनाना जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी जी की योजनाओं का लाभ मिला हो एवं वैसे युवा साथी से भी संपर्क करना जो पहली बार इस बार मतदान करेंगे उनसे आग्रह करना की इस बार राष्ट्रवाद को अपना मुद्दा बनाकर हम सभी मतदान करें एवं फिर एक बार मोदी जी का सरकार बनाएं। बैठक में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष निर्मल विश्वकर्मा एवं दशरथ यादव,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विवेक केशरी, SC मोर्चा अध्यक्ष बिरोधी गंझु, भाजयुमो उपाध्यक्ष दिलीप साहू, भाजयुमो मीडिया प्रभारी चंदन कुमार, सीलदाग संयोजक पिंटु यादव, लावालौंग संयोजक पुरण साहू, सिलदाग पंचायत बूथ अध्यक्ष दीपक कुमार, अमलेश कुमार, कटिया बूथ अध्यक्ष निर्मल भारती, अरविंद नंद कश्यप, अशोक कुमार, हेडुम पंचायत संयोजक शोभनाथ यादव, बूथ अध्यक्ष अनिल केशरी एवं सभी पंचायतो के बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे!
अनुमंडल रिपोर्टर, मो० साजिद
