
चतरा : कुंदा प्रखंड क्षेत्र के बौधाडीह पंचायत भवन में शनिवार को आरबी हाॅस्पिटल के तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 150 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया। शिविर में 86 ग्रामीणों का निशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। इस दौरान जांच शिविर में आने वाले मरीजों का ब्लड के साथ साथ ईसीजी आदि का जांच कराया गया। शिविर में आए मरीजों के बीच जरूरत के हिसाब से निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। शिविर में आने वाले अधिकांश मरीज मौसमी बीमारी से प्रभावित पाए गए। जिसमें सर्दी खांसी बुखार आदि से पीड़ित अधिक व्यक्ति थे। शिविर में डॉ नितिन, डॉ अदनान ने मरीजों की जांच किया। मौके पर बौधाडीह पंचायत के मुखिया आरबी हाॅस्पिटल के डायरेक्टर विनय केसरी, स्वास्थ्य कर्मी निशांत, सैलैश, मीणा, शिपांजू, नंदकिशोर कुमार ,सतेंद्र आदि उपस्थित थे।
