Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Thursday, October 16, 2025
Hazaribagh News

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने नवनियुक्त अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल का किया भव्य स्वागत

हजारीबाग | बुधवार को हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय, कृष्ण वल्लभ आश्रम में आयोजित एक गरिमामय समारोह में पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल का भव्य अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनसेवा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जय प्रकाश भाई पटेल के नेतृत्व में हजारीबाग कांग्रेस एकजुटता और कार्यकर्ताओँ की शक्ति के बल पर जनता के बीच नई पहचान बनाएगी। वहीं कार्यक्रम में मुन्ना सिंह ने पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव के कार्यकाल की भी सराहना की और कहा कि उन्होंने संगठन के लिए समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार सेवा, समर्पण और संघर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Leave a Response