Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Wednesday, October 22, 2025
Chatra News

आरा पंचायत के पूर्व मुखिया रोहित भारती उर्फ बिहारी भुइंया को गबन के आरोप मे पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

चतरा सदर थाना पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के अहुरी गांव निवासी आरा पंचायत के पूर्व मुखिया रोहित भारती उर्फ बिहारी भुइंया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रोहित 2010 से 2015 तक मुखिया रहे थे । रोहित के विरुद्ध वर्ष 2022 में इंदिरा आवास योजना का 120000 रुपए गबन करने का आरोप है। इस संबंध में चतरा प्रखंड के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक ने मुखिया रोहित भारती के विरुद्ध सदर थाना में गबन का मामला दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया था कि अहुरी गांव की रहने वाली चेतिया देवी के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत किया गया था। मुखिया रोहित कुमार ने चेतिया देवी के आवास का पैसा 120000 रुपए निकासी कर लिया था। इसके कारण चेतिया देवी का आवास निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया। लाभुक चेतिया देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से आवास अपूर्ण होने तथा आवास के लिए राशि की मांग किया था। जब उसके आवास का रिकार्ड देखा गया तब पता चला कि उसके आवास के नाम से आवंटित राशि की निकासी कर ली गई है। जब इस मामले की जांच की गई तब पाया गया कि पूर्व मुखिया रोहित भारती के हस्ताक्षर से पैसे की निकासी की गई है। जांच में मुखिया के विरुद्ध गबन का आरोप सही पाए जाने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सदर थाना में कांड 185 / 2022 व धारा 420 व अन्य के तहत मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज कराए जाने के बाद से पूर्व मुखिया फरार चल रहा था। बुधवार की सुबह सदर थाना की पुलिस उसके पैतृक गांव पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Response