
कुन्दा /चतरा : नक्सलियों ने एक बार फिर दस्तक देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है।कुन्दा थाना क्षेत्र के करिलगड़वा में सड़क निर्माण कार्य मे लगे फ्लोरी मशीन को नक्सलियों ने दिनदहाड़े आग के हवाले कर दिया। कुन्दा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा लगातार घटना को अंजाम दिया जा रहा है,जो पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।हाल ही में 25 मई की रात्री लगभग 9 बजे थाना क्षेत्र के हेंदीयाकला गांव में पंकज बिरहोर को नक्सलियों ने पुलिस मुखबरी के आरोप में हत्या कर घटना को अंजाम दिया था।घटना के कुछ दिन बीता भी नहीं की नक्सलियों ने फिर अमौना मोड़ से करिलगड़वा तक सड़क निर्माण कार्य मे लगी फ्लोरी मशीन को आग के हवाले कर संवेदकों में भय का माहौल व्याप्त कर दी है।
