Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » अबुआ आवास योजना के बृहद प्रचार प्रसार हेतु मंत्री, उपायुक्त व उप विकास आयुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना,24 नवम्बर से 26 दिसम्बर तक चलने वाले “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में कई परिवार अबुआ आवास योजना से होंगे लाभान्वित
    Chatra News

    अबुआ आवास योजना के बृहद प्रचार प्रसार हेतु मंत्री, उपायुक्त व उप विकास आयुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना,24 नवम्बर से 26 दिसम्बर तक चलने वाले “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में कई परिवार अबुआ आवास योजना से होंगे लाभान्वित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार आज जिला ग्रामीण विकास अभिकरण चतरा द्वारा अबुआ आवास योजना के बृहद प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता रथ को रवाना किया गया। इस कार्यक्रम में  राज्य के मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार सत्यानंद भोक्ता शामिल हुएं। उपायुक्त अबु इमरान ने माननीय मंत्री के आगमन पर उन्हें पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात माननीय मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, उपायुक्त श्री अबु इमरान, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम अन्तर्गत दिनांक 24 नवम्बर, 2023 से 26 दिसम्बर 2023 तक प्रत्येक पंचायत में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पंचायत स्तरीय शिविर में ही योग्य परिवारों से अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन प्राप्त किये जाएंगे।

    अबुआ आवास योजना (AAY) की विशेषताएँ

    AAY अन्तर्गत स्थानीय सामग्री तथा डिजाइन का उपयोग करते हुए तीन कमरे के आवास का निर्माण न्यूनतम 31 वर्ग मीटर में किया जाएगा, जिसमें स्वच्छ रसोईघर भी शामिल है।अबुआ आवास योजना घरों को अनिवार्य रूप से परिवार की महिलाओं के नाम पर पंजीकृत किया जाएगा। महिला की मृत्यु या अनुपस्थिति की स्थिति में, परिवार के मुखिया के नाम पर आवास पंजीकृत किया जा सकता है। प्रति यूनिट आवास की सहायता राशि रू 2.00 लाख होगी। AAY के लाभुकों को स्वच्छ भारत मिशन से अभिसरण के माध्यम से शौचालय निर्माण के लिए सहायता दिये जाने का भी प्रावधान है। घर के निर्माण के लिए यूनिट सहायता राशि के अलावा मनरेगा के तहत अधिकतम 95 मानव दिवस अकुशल मजदूरी भुगतान करने का प्रावधान है।मापदंडों के आधार पर लाभार्थियों की पहचान, चयन तथा संबंधित ग्राम सभा के द्वारा चयनित लाभार्थियों का सत्यापन किया जाएगा। लाभार्थियों को सहायता राशि का भुगतान केवल आधार से जुड़े हुए उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाएगा।

    इस योजना का लाभ वैसे परिवारों को दिया जाएगा जो निम्नांकित मापदंड के अंतर्गत आते हैं

    कच्चे घरों में रहने वाले परिवार, आवासविहीन एवं निराश्रित परिवार, विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (PVTG) के परिवार, प्राकृतिक आपदा के शिकार परिवार, कानूनी तौर पर रिहा किये गये बंधुआ मजदूर, वैसे परिवार, जिन्हें राज्य सरकार अथवा केन्द्र सरकार द्वारा संचालित आवास योजना यथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण / बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना / बिरसा आवास योजना / इंदिरा आवास योजना इत्यादि आवास का लाभ नहीं दिया गया हो।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : नीति आयोग के “संपूर्णता अभियान 2.0” का चतरा में भव्य शुभारंभ,इंडिकेटरों की शत-प्रतिशत उपलब्धि का लक्ष्य, कोई भी पात्र न रहे वंचित

    February 10, 2026

    Chatra News : पंचायत के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, आधा दर्जनभर लोग घायल, 21 लोगों पर हुआ केश दर्ज

    February 9, 2026

    Chatra News : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत चार दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    February 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : नीति आयोग के “संपूर्णता अभियान 2.0” का चतरा में भव्य शुभारंभ,इंडिकेटरों की शत-प्रतिशत उपलब्धि का लक्ष्य, कोई भी पात्र न रहे वंचित February 10, 2026
    • Chatra News : पंचायत के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, आधा दर्जनभर लोग घायल, 21 लोगों पर हुआ केश दर्ज February 9, 2026
    • Chatra News : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत चार दिवसीय कार्यशाला संपन्न February 9, 2026
    • Chatra News : ताला तोड़ लाखों की चोरी, CCTV में हुआ कैद। पहचान अब भी तक नहीं February 9, 2026
    • Chatra News : नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: दो वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन, 20 वार्डों में 82 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला February 9, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में माता शबरी पूजा धूमधाम से संपन्न, भुइयां समाज की रही सक्रिय भागीदारी February 8, 2026
    • Jharkhand,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को आएंगी जमशेदपुर, करेंगी जगन्नाथ मंदिर और आध्यात्मिक शिक्षा केंद्र का शिलान्यास February 8, 2026
    • Breaking news,बारात की खुशी मातम में बदली: चतरा में कार पेड़ से टकराने से मनोज राम की मौत, 4 गंभीर February 8, 2026
    • Chatra, News : धमनियां मोड़ पर आंसुओं की बाढ़: सांसद कालीचरण सिंह के चचेरे भाई प्रह्लाद की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत , 70 साल की जिंदगी खत्म! February 7, 2026
    • नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को निर्वाचन चिन्ह आवंटित February 7, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.