
चतरा शहर के अंसार नगर में स्थित अलहुदा पब्लिक स्कूल में फूड फिएस्टा और फन प्रोग्राम का शानदार आयोजन हुआ। बच्चे अपनी रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता का लोहा मनवाते हुए स्वादिष्ट और आकर्षक व्यंजन तैयार कर सबको हैरान कर दिया! इस कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्रों ने 50+ स्टॉल्स पर रंग-बिरंगे व्यंजन बनाए—पिज्जा से लेकर लोकल चाट तक! स्वच्छता, पोषण और उद्यमिता पर लाइव वर्कशॉप ने सबको प्रेरित किया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सदर थाना की एसआई फिरदौस नाज़ और एसआई टीपू अंसारी उपस्थित हुए। उन्होंने कहा, “फूड फिएस्टा जैसे कार्यक्रम बच्चों के लिए वरदान हैं! इससे टीमवर्क, प्लानिंग और जिम्मेदारी सीखने का मौका मिलता है। बच्चे अपने हुनर पहचानते हैं, आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन की सच्ची सीख मिलती है। साथ ही गरिमामयी अतिथि मंडल के रूप मे मोहम्मद अल्ताफ हुसैन और मूसा मेमोरियल के प्राचार्य गुलाम सरवर अंसारी शामिल रहें, कार्यक्रम में अतिथि हुआ वशिष्ठ अतिथियों ने सभी स्टॉल का भ्रमण कर बनाए गए व्यंजन का स्वाद भी चखा, वहीं कार्यक्रम की कामयाबी में प्राचार्य मोहम्मद दानिश, अनवार, मौलाना मिन्नत, हाफिज़ अकील और सभी शिक्षकों का अहम योगदान रहा। स्वच्छता, पोषण और उद्यमिता पर प्रेरक बातें भी साझा की गईं।
