
चतरा पुलिस कप्तान विकास कुमार पांडे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर कठौतिया के पास एक करकट के मकान में ब्राउन सुगर का खरीद-बिकी किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आलोक में प्रशिक्षु एसडीपीओ वसीम रजा के नेतृत्व में सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों के साथ एक छापामारी टीम गठित कर इस्लामनगर कठौतिया में छापामारी किया गया। बताए गए करकट के मकान की घेराबन्दी कर पाँच व्यक्तियों को पकड़ा गया जिसका विधिवत् तलाशी के कम में प्रत्येक के पास से एक-एक पुड़िया ब्राउन सुगर बरामद किया गया। गिरफ्त में आए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है तथा इस संदर्भ में सदर थाना काण्ड संख्या-234/24, धारा-18/22/27/29 एन०डी०पी०एस० एक्ट के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से
05 (पाँच) पुड़िया ब्राउन सुगर कुल वजन
0.07 ग्राम वजन 3.45 ग्राम कागज सहित
गिरफ्तार व्यक्यिों में
यशवंत कुमार वर्मा, पिता कोलेश्वर दॉगी,सुमित कुमार, पिता विजय किशोर दॉगी,
दिलीप कुमार,पिता पुरण साव तीनों थाना गिद्धौर।मो० एहसान, पिता मो० हारूण, साकिन-चुड़िहार मोहल्ला, मो० तौफिक पिता स्व० मो० शदीक, साकिन-अन्सारनगर दोनो सदर थाना चतरा के रहने वाले बताए जा रहे है।
इस छापा मारी अभियान में
प्रशिक्षू एसडीपीओ वसीम। रजा,विपिन कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी,
एस आई मनीष कुमार, संदीप कुमार, एवं सदर थाना के सशस्त्र बल के जावान शामिल थे।
