
चतरा सदर प्रखंड के गोढाई पंचायत के मुखिया विजय सिंह पर भुइयां समाज की एक महिला हेमवती देवी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इस मामले में स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मुखिया विजय सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने पर भुइयां समाज में काफी आक्रोश थी। मुखिया की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हजारों की संख्या में भुइयां समाज के लोगों ने भुइयां समाज के जिला अध्यक्ष उमेश भारती की अगुवाई में आक्रोश रैली निकाली। और समाहरणालय के समक्ष पहुंची। जहां जमकर नारेबाजी हुआ इस मामले को उपायुक्त ने संज्ञान में लेते हुए पत्र जारी कर बताया की हेवन्ती देवी, पति शंकर भुईया, ग्राम-गोढाई, थाना-सदर चतरा, जिला चतरा के द्वारा सदर थाना चतरा में SC/ST Act के तहत प्राथमिकी संख्या-212/2025, दिनांक-14.06.2025 दर्ज कराई गई है। ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड, सरकार (पंचायती राज) के आदेश संख्या-182. दिनांक-04.07.2017 के कंडिका V के आलोक में वर्तमान मुखिया ग्राम पंचायत-गोढाई. प्रखण्ड-चतरा, जिला-चतरा, विजय सिंह के वित्तीय शक्ति को निलंबित करते हुए उप मुखिया, ग्राम पंचायत-गोढाई, प्रखण्ड-चतरा, जिला-चतरा, मो० अबरार को पंचायती राज अधिनियम-2001 की धारा-73 (क) (ii) के तहत वित्तीय शक्ति सहित अन्य सभी शक्तियाँ अगले आदेश तक प्रदान की जाती है। पत्र के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री मनिंदर भगत ने इस अवसर पर सभी वार्ड सदस्य एवं भारी संख्या में जनता के बीच प्रभार का पत्र सौंपा।
