
Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र के चानी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट में एक की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार चानी गांव निवासी संतोष भुइंया और उसके सगे भाई जगदीश भुइंया के बीच जमीन को लेकर कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।इस दौरान जगदीश ने डंडे से संतोष के सिर और चेहरे पर जोरदार वार कर दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा।घटना की सूचना मिलते ही संतोष की पत्नी ने लावालौंग थाना में जानकारी दिया।इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संतोष को टैम्पू में उठाकर लावालौंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। लेकिन हॉस्पिटल पहुंचते ही उसकी मौत हो चुकी थी। डॉ चन्दन कुमार ने बताया कि पल्स नहीं चल रहे थे और शरीर ठंड पड़ चुकी थी, मैंने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल चतरा रेफर किया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक संतोष के दो बेटियां,एक बेटा है और उसकी पत्नी गर्भवती बताई जा रही है। परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि अगर स्वास्थ्य केंद्र में समय पर डॉक्टर मौजूद रहते और प्राथमिक उपचार मिल जाता तो संभवतः संतोष की जान बचाई जा सकती थी। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और सरकार पर नाराज़गी जताई है और अस्पताल में चिकित्सकों की मांग की है।ताकि प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए चिकित्सा सुविधा बेहतर हो सके।
रिपोर्टर मो० साजिद
