Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Friday, October 17, 2025
Chatra News

बस और बेलोरो में भीषण टक्कर,बेलोरो में सवार 10 वर्षीय बच्ची समेत आधा दर्जन घायल

चतरा। चतरा सदर थाना क्षेत्र के चतरा – सिमरिया पथ पर जवाहर नवोदय विद्यालय के पास तेज रफ्तार बस और बोलेरो में हुई भीषण टक्कर हुई है। घटना में बालेरो में सवार 10 वर्षीय मासूम बच्ची सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलो को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया है भर्ती।घटना में घायल 10 वर्षीय मासूम शिफा प्रवीण की गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया है। शहर के आजादनगर मुहल्ले के रहने वाले हैं सभी घायल लोग। जानकारों के अनुसार टाईम फेल होने के कारण तेज रफ्तार में जा रही थी जय मां सिंहवाहिनी नामक बस से बेलोरो की टक्कर हो गई।घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने दोनो वाहनो को बरामद कर लिया है।

Leave a Response