Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » हर घर नल-जल योजना बनी धन-जल योजना,अधूरे काम, बढ़ता बजट और अव्यवस्था से हजारीबाग की सड़कें बनीं जख्मों का शहर – मनोज गुप्ता
    Hazaribagh News

    हर घर नल-जल योजना बनी धन-जल योजना,अधूरे काम, बढ़ता बजट और अव्यवस्था से हजारीबाग की सड़कें बनीं जख्मों का शहर – मनोज गुप्ता

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग | झारखंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (जुडको) द्वारा संचालित “हर घर नल-जल योजना” शहरवासियों के लिए राहत के बजाय परेशानी का सबब बन गई है। दस वर्ष पूर्व ₹400 करोड़ की लागत से शुरू हुई यह महत्वाकांक्षी योजना अब ₹500-600 करोड़ के बजट को पार कर चुकी है। शहर के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज गुप्ता का कहना है कि “मेरी आवाज़ सुनें, व्यवस्था बदलें,” क्योंकि इस परियोजना की धीमी प्रगति और अव्यवस्था ने हजारीबाग की सड़कों और जल आपूर्ति व्यवस्था दोनों को बदहाल कर दिया है।

    सड़कों की हालत खस्ता, फेबर ब्लॉक उखाड़े जा रहे

    योजना के तहत रोज अलग-अलग वार्डों में अधूरा काम किया जा रहा है। कहीं सड़कों की खुदाई के बाद मरम्मत नहीं हो रही, तो कहीं नगर निगम द्वारा लगाए गए फेबर ब्लॉक भी उखाड़े जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि काम अधूरा छोड़कर रातों-रात सामग्री गायब कर दी जाती है।

    पाइपलाइन और मीटर घोटाला

    मनोज गुप्ता ने खुलासा किया कि पांच साल पहले गुजरात के ठेकेदारों ने हर घर में पाइपलाइन और मीटर लगाकर भारी मुनाफा कमाया। “कई घरों में चार-चार मीटर लगाए गए और जहां घर ही नहीं थे, वहां भी पाइपलाइन बिछा दी गई,” गुप्ता ने कहा।

    कोनार डैम से पानी की अनिश्चितता

    इस योजना के तहत पानी की आपूर्ति 65 किलोमीटर दूर स्थित कोनार डैम से होनी है। लेकिन इसमें कई कानूनी और तकनीकी पेच हैं, क्योंकि डैम दूसरे जिले में स्थित है। योजना पूरी होगी या नहीं, यह अभी भी अनिश्चित है।

    स्थानीय जलस्रोत उपेक्षित, भू-माफिया हावी

    वर्तमान में हजारीबाग की पानी आपूर्ति छड़वा डैम से होती है, लेकिन इसके रखरखाव की कोई ठोस योजना नहीं बनी। भूमि अधिग्रहण क्षेत्र पर भू-माफिया ने कब्जा कर लिया है। गोंदा डैम और करकरी डैम समेत कई जलस्रोतों पर भी कब्जे की घटनाएं बढ़ी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इन डैम्स का गहरीकरण कर संरक्षित किया जाता, तो हजारीबाग शहर को अतिरिक्त पानी की आपूर्ति संभव थी।

    जनता की बढ़ती नाराजगी

    मनोज गुप्ता ने कहा, “यह योजना जनता के लिए नहीं, ठेकेदारों के फायदे के लिए चलाई जा रही है। नगर निगम और पेयजल विभाग को इससे कोई लाभ नहीं हो रहा, इसलिए लापरवाही चरम पर है।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका !

    February 3, 2026

    Hazaribagh, jharkhand : खिरगांव में मस्जिद-ए-ताजुश्शरिया का भव्य उद्घाटन, आस्था और एकता का संदेश,टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय लोग रहे मौजूद, मस्जिद बनेगी क्षेत्र का आध्यात्मिक केंद्र

    January 31, 2026

    10वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत निर्माण में योगदान का किया आह्वान

    December 23, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    • Chatra/Jharkhand : Revamped सीआरएस पोर्टल पर जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म निबंधन को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा में पुलिस का धमाका: 113 एकड़ अफीम की फसल को जड़ से उखाड़ फेंका! February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.