Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » इंजीनियर शाहनवाज खान आज चतरा की पावन धरती से सरकारी नौकरी को कहेंगे अलविदा।शाहनवाज़ खान चतरा में सफल अभियंता, कुशल प्रशासक और हर दिल अजीज साबित हुए।
    Chatra News

    इंजीनियर शाहनवाज खान आज चतरा की पावन धरती से सरकारी नौकरी को कहेंगे अलविदा।शाहनवाज़ खान चतरा में सफल अभियंता, कुशल प्रशासक और हर दिल अजीज साबित हुए।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : रक्षाबंधन बंधन के शुभ अवसर पर इंजीनियर शाहनवाज खान 41 वर्ष राज्य सरकार में सेवा देने के बाद आज चतरा की पावन धरती से सरकारी नौकरी को कहेंगे अलविदा। सेवाकाल के दौरान अपनी दायित्वों का पूरी निष्ठा, कार्य कुशलता एवं तन्मयता से निर्वहन किया। चतरा में शाहनवाज़ खान एक सफल अभियंता, कुशल प्रशासक और हर दिल अजीज साबित हुए। सेवानिवृत्त की इस लम्हा में सभी निःस्वार्थ व्यक्ति का ह्रदय आहत है। कुसी कवि ने किया खूब कहा है कि ” जमीन कागज़ की बन जाती, समंदर हो सियाही का, कलम कुछ कर नहीं सकती, जो सदमा है जुदाई का। “

    शाहनवज़ खान  ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमण्डल, चतरा सेवानिवृत्ति होंगे। खान का जन्म 01 सितम्बर, 1963 को बिहार के गया जिला के बाराचट्टी प्रखण्ड अन्तर्गत भदया में हुआ।  प्रारम्भिक स्कूली शिक्षा मध्य विद्यालय, भदया से हुई। सातवीं कक्षा में राष्ट्रीय मेघा छात्रवृत्ति उत्तीर्ण किया। उच्च विद्यालय शिक्षा में जिला स्कूल, गया से 1978 ई. में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।1982 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से असैनिक अभियंत्रण में डिप्लोमा प्रथम श्रेणी प्रतिष्ठा के साथ उत्तीर्ण की। 16 दिसम्बर, 1982 में भवन प्रमण्डल, भागलपुर अन्तर्गत मुंगेर में कनीय अभियन्ता के पद पर योगदान दिया। लगभग डेढ़ वर्षों के पश्चात् आपका स्थानान्तरण भवन प्रमण्डल, गया में हुआ, जहाँ 4 वर्षों की सेवा के फलस्वरूप आपकी सेवा राष्ट्रीय उच्च पथ में हो गयी। कनीय अभियन्ता के पद पर क्रमशः राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमण्डल, बरही, कोचस स्थित सासाराम एवं रांची प्रमण्डलों में वर्ष 1988 से 2002 तक पन्द्रह वर्षों तक की।  02 वर्ष के लिए कनीय अभियन्ता के रूप में पथ प्रमण्डल, खूंटी को सेवा दी। जनवरी, 2003 से मई, 2013 तक ग्राम्य अभियंत्रण संगठन / ग्रामीण कार्य विभाग के हजारीबाग, रामगढ़ एवं राँची जिले के विभिन्न प्रशाखाओं को सुशोभित किया। वर्ष 2013 में  सहायक अभियन्ता के पद पर प्रोन्नतिहुई। अवर प्रमण्डल पदाधिकारी बरही के पद पर रहे।हजारीबाग जिले को अभियंता एवं प्रशासनिक कुशलता से गौरवान्वित किया। हजारीबाग में 6 वर्षों की सेवा के पश्चात् आपका पदस्थापन सहायक अभियन्ता के रूप में कार्य अवर प्रमण्डल, खूंटी में दो वर्षों तक रहा। अगस्त, 2021 में आपकी सेवा सहायक अभियन्ता सह कार्यपालक अभियन्ता (अ.प्र.) के रूप में ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमण्डल, चतरा में हुई, जिसके साथ ही साथ आपने कार्यपालक अभियन्ता, एन.आर.ई.पी. तथा जिला अभियन्ता, जिला परिषद्, चतरा की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाया। आप पथ निर्माण विभाग, झारखण्ड सरकार में सामान्य श्रेणी में डिप्लोमा कैडर से एकमात्र प्रोन्नति पानेवाले कार्यपालक अभियन्ता हैं। 41 वर्षों तक राज्य सरकार में श्री खान का सेवाकाल स्वच्छ एवं निर्बाध रहा है। आपने डिप्लोमा अभियन्ता संघ, झारखण्ड के आजीवन सदस्य रहते हुए विभिन्न उच्चतर पदों को सुशोभित किया है अध्यक्ष के रूप में डिप्लोमा अभियन्ता संघ, झारखण्ड में आपका कार्यकाल संघ के लिए स्वर्णिम समय रहा है, जिसमें संघ भवन का निर्माण एवं विभिन्न विभागों में पदोन्नति इत्यादि हुई। चतरा में सहकर्मियों एंव संवेदकों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण प्रशासनिक क्षमता, कार्य कुशलता एवं सौम्य व्यवहार की छवि रही।
    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत

    March 23, 2026

    Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित

    March 23, 2026

    Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया

    March 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत March 23, 2026
    • Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित March 23, 2026
    • Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम श्री योजना के तहत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह FLN मेला का भव्य आयोजन सम्पन्न March 23, 2026
    • Chatra News : सड़क सुरक्षा एवं अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न March 23, 2026
    • Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक March 22, 2026
    • Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग। March 22, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न March 22, 2026
    • Chatra News: लावालौंग में दो पक्षों में मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप March 22, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.