Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Thursday, October 16, 2025
Plamu News

मनिका में बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में आठ यात्री घायल

मनिका लातेहार मनिका। थाना क्षेत्र के सिंजो शिव मंदिर के समीप बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में आठ लोग हुए घायल। घायलों में रविंद्र उरांव, सुचिता कुमारी, मनीता देवी, परमेश्वर उरांव, सरस्वती कुमारी, मानती देवी, अनिकेत उरांव शामिल है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मनिका उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोगों को लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भगत नामक यात्री बस डाल्टेनगंज से लातेहार जा रही थी। ट्रक रांची से डालटेनगंज की ओर आ रही थी। दुर्घटना में दोनों वाहनों का अलग-अलग हिस्सा बुरी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित है।

Leave a Response