
चतरा : जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर एक विवाहिता की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है । हत्या के बाद से मृतका खुशबू पति सतीश यादव के परिजन घर छोडकर फरार हैं। मृतका की बहन किरण कुमारी ने बताया कि मेरी बहन के साथ उसके ससुराल वाले सोने की चैन और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर लगातार मारपीट करते थे। मारपीट के बाद उसे खाना भी नहीं दिया जाता था। इसी बात को लेकर उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने बताया कि हत्या की जानकारी मुहल्ला तोला के लोगों से हुई। तब जाकर उसके शव को लेकर सदर अस्पताल आये हैं। वहीं दूसरी ओर मृतका के चाचा ससुर लल्लू यादव ने बताया कि बहु खुशबू ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया है। इधर पूरे मामले की जांच इटखोरी पुलिस कर रही है।
