


गिद्धौर/चतरा : प्रखंड मुख्यालय के+2 गंगा स्मारक उ. वि. गिद्धौर के हिन्दी के शिक्षक डा. राजीव कुमार दास ने दूसरी बार अपनी कलम की ताक़त से विश्व कीर्तिमान हासिल किया है ।अंतरराष्ट्रीय साहित्योदय कला संस्कृति न्यास के तत्वावधान में दिनांक 29 जुलाई 2023 से 30 जुलाई 2023 तक अनवरत् चलने वाले कृष्ण काव्य में विश्व के लगभग 171 देशों के 300 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के साहित्यकारों ने शिरकत की।कार्यक्रम में प्रख्यात गीतकार बुद्धिनाथ मिश्र हास्य सम्राट अरूण जैमिनि अंतरराष्ट्रीय कवयित्री गौरी मिश्रा जैसे कई सेलिब्रिटी कलाकारों ने कृष्ण काव्य में 25 घंटे तक समां बाँधा ।जिसमें डा. राजीव ने भगवान कृष्ण के 108 नाम का प्रयोग करते हुए एक लम्बी रचना से विश्व कीर्तिमान स्थापित कर दिया।इसे लंदन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड् में शामिल कर लिया गया है।इसका भव्य लोकार्पण वृंदावन आयोजन में किया जाएगा।इसके पूर्व भी इन्हें राम काव्य पर विश्व कीर्तिमान हासिल करने का गौरव हासिल हुआ है।डा. राजीव अपनी लेखन से भारत ही नहीं विश्व में अपनी पहचान स्थापित कर रहे हैं।इसी का परिणाम है कि डा. राजीव कुमार दास,भारत सरकार के साथ-साथ कई बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान से भी सम्मानित होते रहे हैं।
गिद्धौर से कुदुस आलम



