
चतरा : हंटरगंज प्रखंड के कौलेश्वरी के हटवारिया स्थित दीपावली की रात्रि दिया से आग लग गई जिस से मनहारी की पांच दुकान जलकर राख हो गई है।रात में क्षेत्र के कुछ लोगों ने दुकान से आगे निकलते देख कर कुछ ग्रामीण आ गए और आग बुझाने का प्रयास किए परंतु आग की लपट काफी तेज रहने के कारण पांच दुकान जलाकर राख हो गया। दुकान बहेरी गांव के विजय चौधरी,अनिल चौधरी,उमेश चौधरी,सुरेश चौधरी एवं मसोमत फूल कुमारी की दुकानें बताई जा रही है। दुकान में रखें लाखों का सामान जल कर राख हो गया दुकान में आग लग जाने से दुकानदारों के बीच समस्या उत्पन्न हो गई है। इन लोगों के द्वारा अंचल कार्यालय एवं थाना में क्षतिपूर्ति को लेकर आवेदन दे कर आर्थिक सहयोग का गुहार लगाया गया है।
