Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » प्रमंडलीय आयुक्त ने किया कोयला खनन एवं अन्य सरकारी परियोजनाओं की भूमि हस्तांतरण से संबंधित मामलों की समीक्षा, पीएमजी पोर्टल पर वर्तमान रिपोर्ट अद्यतन करने के दिए निर्देश
    Hazaribagh News

    प्रमंडलीय आयुक्त ने किया कोयला खनन एवं अन्य सरकारी परियोजनाओं की भूमि हस्तांतरण से संबंधित मामलों की समीक्षा, पीएमजी पोर्टल पर वर्तमान रिपोर्ट अद्यतन करने के दिए निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग:- प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के तत्वाधान में कोयला खनन एवं अन्य सरकारी परियोजनाओं के भूमि स्थानांतरण से संबंधित आहूत समीक्षात्मक बैठक आज सोमवार को आयुक्त महोदया के कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। प्रमंडलीय स्तरीय प्रस्तावित बैठक की अध्यक्षता आयुक्त श्रीमती सुमन कैथरीन किस्पोट्टा के द्वारा की गई। बैठक में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल अंतर्गत आने वाले जिले के उपायुक्त हजारीबाग श्रीमती नैंसी सहाय, उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार, उपायुक्त धनबाद श्री वरुण रंजन एवं उपायुक्त गिरिडीह श्री नमन प्रियेश लकड़ा शामिल हुए। बैठक में आयुक्त के द्वारा प्रमंडल स्तर पर चलने वाले सरकारी परियोजनाओं की भूमि हस्तांतरण व लीज बंदोबस्ती से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें हजारीबाग में चल रहे बादाम कोयला खनन परियोजना की लीज बंदोबस्ती, पकरी बरवाडी कोयला खनन परियोजना के लीज बंदोबस्ती एवं गोंदलपूरा कोयला खान क्षेत्र हेतु अडानी एंटरप्राइजेज के लीज बंदोबस्ती से संबंधित अभिलेखों में प्राप्त त्रुटि का निराकरण कर अद्यतन रिपोर्ट की मांग आयुक्त के द्वारा की गई। बैठक के दौरान आयुक्त ने उपस्थित उपायुक्तों को पीएमजी पोर्टल पर वर्तमान रिपोर्ट अद्यतन करने के निर्देश दिए। वही उपायुक्त रामगढ़ को बरलंगा नेमरा पिरगुल-कसमार पथ के दो लेन पेव्ड सोल्डर में चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण या पुनर्निर्माण हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को कहा गया। आयुक्त ने धनबाद जिला अंतर्गत चलने वाले ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के लीज बंदोबस्ती एवं डी.एफ.सी.सी.आई.एल के स्थाई भूमि हस्तांतरण संबंधित प्राप्त अभिलेखों में पाई गई त्रुटि की निराकृत रिपोर्ट भेजने हेतु उपायुक्त धनबाद को आदेश दिया गया। साथ ही गिरिडीह जिला अंतर्गत डी.एफ.सी.सी.आई.एल विशेष रेल लाइन निर्माण हेतु खास गैरमजरूआ भूमि को डी.एफ.सी.सी.आई.एल के पक्ष में भूमि हस्तांतरण संबंधित प्राप्त अभिलेखों में पाई गई त्रुटि की निराकृत रिपोर्ट भेजने हेतु उपायुक्त गिरिडीह को आदेशित किया गया। आयुक्त महोदया द्वारा सभी उपायुक्तों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि कॉल ब्लॉक एवं अन्य सरकारी परियोजनाओं के लिए भूमि हस्तांतरण से संबंधित सभी मामलों में शीघ्र कार्रवाई किया जाए। बैठक में आयुक्त के सचिव श्री रवि राज शर्मा, अपर समाहर्ता हजारीबाग, अपर समाहर्ता गिरिडीह एवं डी.एल.ए.ओ कोडरमा उपस्थित रहे!

    हज़ारीबाग : आशीष यादव

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका !

    February 3, 2026

    Hazaribagh, jharkhand : खिरगांव में मस्जिद-ए-ताजुश्शरिया का भव्य उद्घाटन, आस्था और एकता का संदेश,टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय लोग रहे मौजूद, मस्जिद बनेगी क्षेत्र का आध्यात्मिक केंद्र

    January 31, 2026

    10वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत निर्माण में योगदान का किया आह्वान

    December 23, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक March 22, 2026
    • Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग। March 22, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न March 22, 2026
    • Chatra News: लावालौंग में दो पक्षों में मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप March 22, 2026
    • Chatra News : विराट हिंदू सम्मेलन का कान्हाचट्टी प्रखंड में भव्य समापन, उमड़ा जनसैलाब; भजन-सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां March 22, 2026
    • Chatra News : धूमधाम से निकला सरहुल जुलूस,सुरक्षा के बीच पारंपरिक रंग में रंगा लावालौंग March 22, 2026
    • Chatra News : ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज,अमन-चैन की मांगी दुआ March 22, 2026
    • Chatra News : कौलेश्वरी मेला के आयोजन पर विशेष तैयारी, थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने संभाली कमान। March 21, 2026
    • Chatra News : ईद की धूम: इबादत के लिए झुके हजारों सिर, अमन-चैन की मांगी गई दुआ March 21, 2026
    • Chatra News : जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश March 20, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.