Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » प्रमण्डलीय आयुक्त-सह-मतदाता सूची प्रेक्षक, उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल हजारीबाग सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के कार्यों का किया समीक्षा।
    Chatra News

    प्रमण्डलीय आयुक्त-सह-मतदाता सूची प्रेक्षक, उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल हजारीबाग सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के कार्यों का किया समीक्षा।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : दिनांक 01.01.2024 को अर्हता तिथि मानते हुए 27 नवम्बर 2023 से 09 दिसम्बर 2023 तक जिले भर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 चलाया जा रहा है। इसे लेकर आज प्रमण्डलीय आयुक्त-सह-मतदाता सूची प्रेक्षक, उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल हजारीबाग सुमन कैथरीन किस्पोट्टा अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक करने हेतु चतरा परिसदन भवन पहुंची। आयुक्त के आगमन पर उन्हे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उक्त मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान ने उन्हे पौधा भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात परिसदन भवन के सभा कक्ष में बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई। बैठक में 27 नवम्बर 2023 से 09 दिसम्बर 2023 तक चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का बिन्दुवार समीक्षा किया। समीक्षा के क्रम में बिरहोर परिवारों का मतदाता सूची में पंजीकरण, न्यून गुणवत्ता फोटो एवं ब्लैक एण्ड वाईट व ब्लर फोटो रिप्लेस, ईआरओ नेट पर इंट्री कार्य, 80 प्लस आयु वर्ग के मतदाताओं का चिन्हित कार्य, दिव्यांग मतदाता, फार्म 6, 7 एवं 8 प्राप्त करने से संबंधित कार्यों की भी विस्तृत जानकारी ली गई। उप निर्वाचन पदाधिकारी अरूण कुमार एक्का ने न्यून गुणवत्ता फोटो एवं ब्लैक एण्ड वाईट व ब्लर फोटो रिप्लेस को लेकर जानकारी दिया कि मतदाता सूची से इन फोटो को रिप्लेस करने के लिए जिले भर में विशेष अभियान चलाया गया है और इसका परिणाम भी यह है कि फोटो रिप्लेस का कार्य लगभग शत प्रतिशत पूर्ण होने की ओर है। बूथ पर बी0एल0ओ0 एवं सुपरवाईजर द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रखण्डवार समीक्षा की गई। सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को बी0एल0ओ0 एवं सुपरवाईजर के कार्यों का मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया और कहा अपने स्तर से अपने अपने प्रखण्ड क्षेत्र में आने वाले बूथों का औचक निरीक्षण करें और समय रहते किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो उसमे समय रहते सुधार कर लिया जाय। साथ ही कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 की अंतिम तिथि 09 दिसम्बर 2023 तक निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों का अनुपालन इमान्दारी पूर्वक करते हुए शत प्रतिशत प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करें। जिन प्रखण्ड की प्रगति लक्ष्य के अनुरूप कम देखी गई उस पर उन्होने कहा कि और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह डीआरडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का, जिला निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, जिला निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे। इसके पश्चात चतरा प्रखण्ड के मोकतमा पंचायत के ग्राम मोकतमा में राजकीय मध्य विद्यालय मोकतमा में संचालित बूथ पर पहुंच बी0एल0ओ0 एवं सुपरवाईजर द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके पश्चात मोकतमा पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में पहुंच द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और लाभुकों के बीच योजनाओं के स्वीकृति पत्र का भी वितरण किया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित

    March 24, 2026

    Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण

    March 24, 2026

    Chatra News : रामनवमी पर निकला भव्य मंगला जुलूस, कान्हाचट्टी में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम

    March 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित March 24, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण March 24, 2026
    • Chatra News : रामनवमी पर निकला भव्य मंगला जुलूस, कान्हाचट्टी में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम March 24, 2026
    • Chatra News : महुआ चुनने गई महिला की टांगी से गला काटकर निर्मम हत्या! जंगल में महुआ पेड़ के नीचे मिला गीता देवी का लहूलुहान शव; हत्या के बाद इलाके में दहशत March 24, 2026
    • Chatra News : झोलाछाप डॉक्टर का कहर:गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की गई जान, परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग March 24, 2026
    • Chatra News : साथिया सम्मेलन सह स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन, 120 शिक्षक सम्मानित March 24, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत March 23, 2026
    • Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित March 23, 2026
    • Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच March 23, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.