
Chatra : 28 जून 2024 को एनटीपीसी टण्डवा में एनटीपीसी के कॉन्ट्रेक्ट्रो के साथ झारखण्ड राज्य के निजी क्षेत्र के स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 के अनुपालन संबंधी समीक्षा बैठक अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया के निर्देशानुसार जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा की गई। उक्त जानकारी नियोजन पदाधिकारी द्वारा दी गई। बैठक में उपस्थित कांट्रेक्टर को इस अधिनियम के अनुपालन हेतु झार नियोजन पोर्टल पर रिक्तियों,त्रैमासिक रिपोर्ट एवं कार्यरत मानव बल के विवरण अपलोड करने का निदेश दिए गए। जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा इन कांट्रेक्टर द्वारा जनवरी 2024 से अब तक बहाल किए गए कर्मियों की विवरणी एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उल्लेखनीय है कि झारखण्ड में 12 सितम्बर 2022 से झारखण्ड राज्य के निजी क्षेत्र के स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 प्रभावी हो गया है। इस अधिनियम के लागू होने के बाद से 10 या 10 से अधिक मानव बल वाले सभी तरह के नियोजकों की 40,000/ से कम मासिक वेतन/पारिश्रमिक वाले पदों की 75 प्रतिशित रिक्तियों के विरुद्ध स्थानीय उम्मीदवारों को बहाल किया जाना अनिवार्य बनाया गया है। जिला नियोजनालय चतरा द्वारा दिनांक 19.07.2024 को टण्डवा प्रखण्ड परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। जिसमें कांट्रेक्टरों को अपनी रिक्तियों के साथ भाग लेने का निर्देश दिया गया। अधिनियम का सही से अनुपालन नहीं करनेवाले नियोजकों के विरूद्ध अधिनियम के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
