Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में सघन मिशन इंद्रधनुष (आई एम आई 5.0) के जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।
    Chatra News

    उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में सघन मिशन इंद्रधनुष (आई एम आई 5.0) के जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में सघन मिशन इंद्रधनुष (आई एम आई 5.0) की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से पांच साल तक के बच्चों का नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिला का टीकाकरण जिनका टीकाकरण नहीं हो पाया है उसके कमी को पूरा करने हेतु एवं शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मिशन इंद्रधनुष तीन चरणों में चलाया जाएगा। पहला 7 अगस्त से 12 अगस्त, दूसरा 11 सितंबर से 16 सितंबर, तीसरा 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस मिशन की जो रिपोर्टिंग हैं वह UWIN पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत वैसे बच्चे जिनका टीकाकरण अधूरा रह गया है उन्हें चिन्हित कर टीकाकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत सभी चिकित्सा पदाधिकारी, एएनएम सहिया, सेविका को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके आलोक में उपायुक्त ने कहा कि सात अगस्त से पहले प्रशिक्षण का कार्य पूर्ण कर लें। प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की भी बैठक कर लें।
    उपायुक्त श्री अबु इमरान ने पावर ऑफ प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किए गए मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का अवलोकन कर प्रशिक्षण का कार्य गुणवत्तापूर्ण देने कि बात कही। आगे उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को कहा टीकाकरण के कार्य में सभी संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित समन्वय स्थापित करते हुए शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कराएं। वहीं यू विन पोर्टल पर सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों एवं संपादित किए जाने वाले सत्र के स्थल को दिनांक 1 अगस्त शाम पांच बजे तक अपलोड करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा अगर इसमें लापरवाही देखी जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम में आयुष चिकित्सकों से भी कार्य करवाने का निर्देश दिया। खसरा रुबेला का व्यापक प्रचार प्रसार हो जिससे आम जन जागरूक हो सकें इसके लिए जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक को सभी विद्यालय में छात्र छात्राओं के बीच खसरा रुबेला पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्देश दिया साथ ही कहा निबंध प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं के अभिभावक भी रहें यह सुनिश्चित करें। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीना, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, विश्व स्वास्थ्य संगठन से डॉक्टर दीपक कुमार सिविल सर्जन चतरा श्यामनंदन सिंह, सभी प्रभारी चिकत्सा पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत

    March 23, 2026

    Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित

    March 23, 2026

    Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया

    March 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत March 23, 2026
    • Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित March 23, 2026
    • Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम श्री योजना के तहत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह FLN मेला का भव्य आयोजन सम्पन्न March 23, 2026
    • Chatra News : सड़क सुरक्षा एवं अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न March 23, 2026
    • Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक March 22, 2026
    • Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग। March 22, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न March 22, 2026
    • Chatra News: लावालौंग में दो पक्षों में मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप March 22, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.