Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मुहर्रम पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न,शांतिपूर्वक एवं आपसी भाईचारा के साथ मुहर्रम पर्व मनाएं
    Chatra News

    मुहर्रम पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न,शांतिपूर्वक एवं आपसी भाईचारा के साथ मुहर्रम पर्व मनाएं

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : मुहर्रम पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में की गई। बैैठक में समन्वय समिति के सदस्ययों, मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। शांति समिति की बैठक में उपायुक्त, एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से मुहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। भड़काऊ भाषण, गीत, आपत्तिजनक तथ्यों को फैलाने एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसी चीजों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक मनाने हेतु सभी समुदायों के लोगों से आपसी समन्वय एवं सहयोग की भावना रखते हुए मनाने की अपील की गई। उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने लॉ एंड ऑर्डर की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अगर किन्ही को यह जानकारी प्राप्त होती है की किन्ही के द्वारा सामाजिक समरसता बिगाड़ने या आपत्ति जनक पोस्ट/भड़काऊ पोस्ट किया जा रहा है तो इसकी जानकारी अविलंब जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को दें और आगे कहा पूर्व की भांति इस वर्ष भी आप सभी आम नागरिक शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएंगे। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक जुलूस आयोजकों से समन्वय स्थापित कर लें कि जुलूस निर्धारित रूट से ही निकाली जाएगी और सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी अपने स्तर से रूट का भी जांच कर लें। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चतरा एवं नगर परिषद चतरा को जिले में पेयजल की समुचित व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमण्डल चतरा को निर्देशित किया गया कि मुहर्रम पर्व से पूर्व जर्जर तारों को दुरूस्त कर लें। सिविल सर्जन चतरा को निर्देशित किया गया कि जुलूस के दिन सभी अस्पताल एवं सीएचसी सेंटर में चिकित्सक उपलब्धता के साथ-साथ सभी स्वास्थ्य सेंटर खुले रहेंगे। निर्गत सरकारी गाइडलाइंस के तहत पर्व को मनाने की बात कहते हुए बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन आपके सहयोग के लिए साथ हैं। उन्होंने विशेषकर इस बात का ध्यान रखने को दोनों समुदायों से कहा कि कोई भी असामाजिक तत्व भीड़ व मौके का फायदा उठाकर कोई गलत कृत्य नहीं कर पाए। प्रशासन अपना दायित्व निभाएगी। पर्व मनाने वाले आमजनों से भी लॉ एन्ड आर्डर का सम्मान करने एवं ध्यान में रखते हुए मनाने की बात कही गई। पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति में आए लोगों को आश्वस्त किया की संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के जवानों की तैनाती की जाएगी। प्रशासन विधि व्यवस्था की समस्या से निबटने के लिए पूरी तरह तैयार और तत्पर है। असामाजिक तत्वों और कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नही जाएगा। उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने जिले वासियों को मुहर्रम की अग्रिम शुभकामनाएं दी और कहा जिले में शांतिपूर्ण मुहर्रम सम्पन्न हो। बैठक में उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, निदेशक डीआरडीए, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा, जिला स्तर के विभिन्न पदाधिकारीगण, जिले के विभिन्न प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के थाना प्रभारी, पुलिस विभाग के अन्य पदाधिकारी, चतरा जिला के विभिन्न प्रखंडों से आए जनप्रतिनिधि, समन्वय समिति के सदस्यगण, सामाजिक कार्यकर्ता आदि उपस्थित थें।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क: उपायुक्त व एसपी ने अखाड़ा समितियों एवं जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

    March 26, 2026

    Chatra News :स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव: डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने संभाली सिविल सर्जन की कमान!

    March 26, 2026

    Chatra News : ट्रक की चपेट में महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम

    March 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क: उपायुक्त व एसपी ने अखाड़ा समितियों एवं जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण March 26, 2026
    • Chatra News :स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव: डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने संभाली सिविल सर्जन की कमान! March 26, 2026
    • Chatra News : ट्रक की चपेट में महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम March 26, 2026
    • चतरा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई के संकेत, भ्रष्टाचार की जांच तेजकई चेहरों पर लटक सकती है गिरफ्तारी की तलवार March 26, 2026
    • चतरा में ‘मौत की सवारी’ बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कौलेश्वरी जा रहे 26 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार! March 25, 2026
    • Chatra News : पुलिस अधीक्षक द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर संवेदनशील जुलूस मार्गों का किया भौतिक सत्यापन March 25, 2026
    • Chatra News : राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर March 25, 2026
    • Ranchi News : मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों को ससमय पूर्ण करें पदाधिकारी,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार March 25, 2026
    • Chatra News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न; चतरा के कठौतिया तालाब पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब March 25, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया चैती छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़ March 25, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.