Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मुहर्रम पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न,शांतिपूर्वक एवं आपसी भाईचारा के साथ मोहर्रम पर्व मनाएं
    Chatra News

    मुहर्रम पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न,शांतिपूर्वक एवं आपसी भाईचारा के साथ मोहर्रम पर्व मनाएं

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : मुहर्रम पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता मेंं की गई।
    इस बैैठक में समन्वय समिति के सदस्ययों, मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। शांति समिति की बैठक में उपायुक्त, एवं पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से मुहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
    भड़काऊ भाषण, गीत, आपत्तिजनक तथ्यों को फैलाने एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसी चीजों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक मनाने हेतु सभी समुदायों के लोगों से आपसी समन्वय एवं सहयोग की भावना रखते हुए मनाने की अपील की गई। उपायुक्त श्री अबु इमरान ने लॉ एंड ऑर्डर की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अगर किन्ही को यह जानकारी प्राप्त होती है की किन्ही के द्वारा सामाजिक समरसता बिगारने या आपत्ति जनक पोस्ट/भड़काऊ पोस्ट किया जा रहा है तो इसकी जानकारी अविलंब जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को दें।और आगे कहा पूर्व की भांति इस वर्ष भी आप सभी आम नागरिक शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएंगे। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक जुलूस आयोजकों से समन्वय स्थापित कर लें कि जुलूस निर्धारित रूट से ही निकाली जाएगी। और सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी अपने स्तर से रूट का भी जांच कर लें। पेय जल एवं स्वक्षता प्रमंडल चतरा एवं नगर परिषद चतरा को जिले में पेय जल की समुचित व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया। निर्गत सरकारी गाइडलाइंस के तहत पर्व को मनाने की बात कहते हुए बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन आपके सहयोग के लिए साथ हैं। उन्होंने विशेषकर इस बात का ध्यान रखने को दोनों समुदायों से कहा कि कोई भी असामाजिक तत्व भीड़ व मौके का फायदा उठाकर कोई गलत कृत्य नहीं कर पाए। प्रशासन अपना दायित्व निभाएगी। पर्व मनाने वाले आमजनों से भी लॉ एन्ड आर्डर का सम्मान करने एवं ध्यान में रखते हुए मनाने की बात कही गई। पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति में आए लोगों को आश्वस्त किया की संवेदनशील जगहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के जवानों की तैनाती की जाएगी।प्रशासन विधि व्यवस्था की समस्या से निबटने के लिए पूरी तरह तैयार और तत्पर है।असामाजिक तत्वों और कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नही जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी और अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास द्वारा मुहर्रम पर्व को लेकर विभिन्न एहतियातों को लेकर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में किसी तरह के भड़काऊ भाषण व गीत को ना बजाएं, जिससे कि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हो। लोगों को किसी भी तरह के अफवाहों से दूर रहने को कहा। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार एक्का,अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा, जिला स्तर के विभिन्न पदाधिकारीगण, जिले के विभिन्न प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के थाना प्रभारी, पुलिस विभाग के अन्य पदाधिकारी, चतरा जिला के विभिन्न प्रखंडों से आए जनप्रतिनिधि, समन्वय समिति के सदस्यगण, सामाजिक कार्यकर्ता आदि उपस्थित थें।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत

    March 23, 2026

    Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित

    March 23, 2026

    Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया

    March 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत March 23, 2026
    • Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित March 23, 2026
    • Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम श्री योजना के तहत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह FLN मेला का भव्य आयोजन सम्पन्न March 23, 2026
    • Chatra News : सड़क सुरक्षा एवं अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न March 23, 2026
    • Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक March 22, 2026
    • Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग। March 22, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न March 22, 2026
    • Chatra News: लावालौंग में दो पक्षों में मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप March 22, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.