Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न। योजनाओं को शत प्रतिशत पूर्ण करने का दिया निर्देश।
    Chatra News

    जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न। योजनाओं को शत प्रतिशत पूर्ण करने का दिया निर्देश।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 8, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समारहणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति, मनरेगा, आवास योजना, सभी विकास योजना, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन समेत अन्य के प्रगति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई।

    बैठक में वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना की जानकारी दी गई कि जिले को कुल प्रथम फेज में 152 लक्ष्य प्राप्त है वहीं फेज दो में 371 कुल 523 लक्ष्य प्राप्त हैं। प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप प्रखण्डवार समीक्षा करते हुए कान्हाचट्टी, हंटरगंज, प्रतापपुर, टण्डवा, मयूरहंड के धीमी प्रगति पर उन्होने अप्रसन्नता व्यवक्त की और कहा योजनाओं को शत प्रतिशत पूर्ण कराएं। साथ ही पूर्ण हुए योजनाओं का डेटा अपडेट कराने का निर्देश दिया। योजनाओं को पूर्ण कराने में अगर भूमि से संबंधित मामला सामने आता है तो अंचल अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए इसका निष्पादन करें। योजनाओं का निरंतर औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। वहीं आगे कहा कि योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमित्ता बरती जाती है तो संलिप्त लोगों के उपर कार्रवाई की जाएगी।

    उपायुक्त ने कहा प्रत्येक 15 दिनों पर प्रखण्ड में जनता दरबार का आयोजन मेरी अध्यक्षता में की जाएगी और साथ ही विकास योजनाओं का भी समीक्षा किया जाएगा। प्रखण्ड निरीक्षण के दौरान अगर प्रखण्ड कार्यालय में साफ सफाई में अनियमित्ता देखी जाती है तो इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों पर कार्रवाई होगी।
    सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को मंगलवार और शुक्रवार को प्रखण्ड मुख्यालय में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया।

    अबुआ आवास
    अबुआ आवास योजना की समीक्षा के क्रम में कहा अगर वैसे लोग जो अबुआ आवास का पात्रता नहीं रखते है और वैसे लोगों का अबुआ आवास का सेंक्शन हो गया है तो वैसे लोगों का अबुआ आवास का भौतिक सत्यापन करते हुए अस्वीकृत करें। यह सुनिश्चित करें कि अबुआ आवास योजना का लाभ पात्र लोगों को ही मिले। साथ ही किस्त की राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया। जिन्हे किस्त की राशि दे दी गई है और अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है उसका कार्य प्रारंभ कराएं। साथ ही इसके लिए सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि  योजनाओं का जियो टैग कराएं।

    प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण

    प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 15 दिनों के अंदर तक 40 प्रतिशत लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

    बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना

    बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य 3756, सेंक्शन 3986 है। जिसमें 623 योजनाओं की स्वीकृति प्राप्त है परन्तु अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हुई है  और 3361 योजनाओं का कार्य प्रगति पर है की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई। इस पर उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा शत प्रतिशत योजनाओं को पूर्ण कराते हुए योजनाओं को धरातल पर लाएं।

    सभी पंचायत सचिव अपने पदस्थापित पंचायत में बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाना सुनिश्चित करें। वहीं डिजिटल पंचायत योजना अंतर्गत पंचायत भवन में ही स्थानीय नागरिकों को सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने हेतु चतरा जिला अंतर्गत 152 पंचायतों में से 151 पंचायतों में सीएससी केन्द्र का चयन किया गया है। जिससे स्थानीय नागरिक पंचायत भवन से ही सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन कर सकेंगे।

    कल्याण विभाग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22, 2022-23, 2023-24 के प्रि मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजनाओं की भी समीक्षा की गई। वहीं जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट मद से संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 176 लाभुकों को लाभ दिया गया है की जानकारी दी गई।

    सामाजिक सुरक्षा

    चतरा जिला अंतर्गत योजनावार पेंशनधारियों का मासिक भुगतान से संबंधित अधतन प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा के क्रम में उन्होने कहा पेंशनधारियों के दस्तावेज सत्यापन करवा लें, कई बार ऐसा मामाल प्रकाश में आता है कि लोग गलत दस्तावेज का प्रयोग कर पेंशन का लाभ ले रहें है। इस तरह की शिकायत ना मिले इस लिए पेंशनधारियों का दस्तावेज का सत्यापन प्राथमिकता के आधार पर करा लें। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) के अन्तर्गत चतरा जिला मेें कुल 138447 लाभुकों को पेंशन दिया जा रहा है कि जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना वित्तीय वर्ष 2022-23 के तहत बकरा विकास योजना, सूकर विकास योजना, लेयर कुक्कुट पालन योेजना, बॉयलर कुक्कुट पालन योजना, बत्तख चुजा पालन की योजना की बिन्दुवार समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इन सब के अलावे भू-राजस्व, भू हस्तांतरण, पीएमजी पोर्टल, राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन के समीक्षा के दौरान सभी अंचल अधिकारी को निर्देशित करते हुए अनावश्यक मोटेशन के मामले को अस्वीकृत न करें किसी भी सुरत में लंबित न रहें। आगे कहा सर्टिफिकेट से संबंधित मामले में लापरवाही न बरतें। छात्र-छात्राओं द्वारा कई बार सर्टिफिकेट अप्लाई किया जाता है और लंबित होने की शिकायत प्राप्त होती है। किसी भी सुरत में मामलेे लंबित न रखें। उक्त बैठक में वन प्रमण्डल पदाधिकारी   उत्तरी राहुल मीणा, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, अपर समाहर्ता अरबिन्द कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनिन्द्र भगत, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार, सभी प्रखण्ड व अंचल अधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : नीति आयोग के “संपूर्णता अभियान 2.0” का चतरा में भव्य शुभारंभ,इंडिकेटरों की शत-प्रतिशत उपलब्धि का लक्ष्य, कोई भी पात्र न रहे वंचित

    February 10, 2026

    Chatra News : पंचायत के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, आधा दर्जनभर लोग घायल, 21 लोगों पर हुआ केश दर्ज

    February 9, 2026

    Chatra News : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत चार दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    February 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : नीति आयोग के “संपूर्णता अभियान 2.0” का चतरा में भव्य शुभारंभ,इंडिकेटरों की शत-प्रतिशत उपलब्धि का लक्ष्य, कोई भी पात्र न रहे वंचित February 10, 2026
    • Chatra News : पंचायत के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, आधा दर्जनभर लोग घायल, 21 लोगों पर हुआ केश दर्ज February 9, 2026
    • Chatra News : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत चार दिवसीय कार्यशाला संपन्न February 9, 2026
    • Chatra News : ताला तोड़ लाखों की चोरी, CCTV में हुआ कैद। पहचान अब भी तक नहीं February 9, 2026
    • Chatra News : नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: दो वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन, 20 वार्डों में 82 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला February 9, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में माता शबरी पूजा धूमधाम से संपन्न, भुइयां समाज की रही सक्रिय भागीदारी February 8, 2026
    • Jharkhand,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को आएंगी जमशेदपुर, करेंगी जगन्नाथ मंदिर और आध्यात्मिक शिक्षा केंद्र का शिलान्यास February 8, 2026
    • Breaking news,बारात की खुशी मातम में बदली: चतरा में कार पेड़ से टकराने से मनोज राम की मौत, 4 गंभीर February 8, 2026
    • Chatra, News : धमनियां मोड़ पर आंसुओं की बाढ़: सांसद कालीचरण सिंह के चचेरे भाई प्रह्लाद की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत , 70 साल की जिंदगी खत्म! February 7, 2026
    • नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को निर्वाचन चिन्ह आवंटित February 7, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.