
लावालौंग/चतरा: सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कुमार उज्ज्वल दास के सौजन्य से लावालौंग प्रखंड अंतर्गत यज्ञशाला परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू ने किया। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आयोजित इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम में विधायक कुमार उज्ज्वल दास द्वारा क्षेत्र के जरूरतमंद, गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कुल 180 कंबलों का वितरण किया गया।
कंबल वितरण के दौरान विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों की मदद करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी और सामाजिक सहायता पहुंचाना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इस तरह के जनसेवा के कार्य लगातार जारी रहेंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मिथलेश गुप्ता, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय कुमार सुमन, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर साहू सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भोला प्रसाद, अमित चौबे, बिहारी भारती, चूरामन साहू, अजय यादव, रामजीत गंझु, गोविंद ठाकुर, ईश्वर दयाल पाण्डे, बैजनाथ साहू, राजू यादव, जितेंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से जरूरतमंदों को न केवल राहत मिलती है बल्कि जनप्रतिनिधियों के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत होता है। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
रिपोर्टर मो0 साजिद
