
लावालौंग/चतरा : प्रखंड क्षेत्र के सीलदाग पंचायत स्थित बनवार गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव की मौत छत से गिरने से हो गई।राजेंद्र प्रसाद सिलदाग पंचायत के वर्तमान उप मुखिया थे।जानकारी के अनुसार राजेंद्र सोमवार की रात खाना खाने के बाद गर्मी और उमश से राहत पाने के लिए अपने छत के ऊपर सोए हुए थे।इसी दौरान वे आधी रात को अचानक छत से नीचे गिर पड़े।आवाज सुनकर परिजन उनके पास पहुंचे और आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए चतरा ले जाने लगे।इसी दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।सदर अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों नें उन्हें मृत घोषित कर दिया।परिजनों नें बताया कि सोए हुए अवस्था के बाद राजेंद्र किस कारण से छत से गिरे इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल हो रहा है।राजेन्द्र अपने पंचायत के साथ साथ पुरे प्रखंड के सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे।जिसके कारण प्रखंड भर में उनकी लोकप्रियता बनी हुई थी।राजेन्द्र प्रसाद के आकस्मिक मौत से सिलदाग पंचायत के साथ साथ पुरे प्रखंड के हजारों लोगों में शोक की लहर है।
संवाददाता, मो० साजिद
