Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त श्री अबु इमरान ने विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का किया समीक्षा
    Chatra News

    उपायुक्त श्री अबु इमरान ने विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का किया समीक्षा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में समाज कल्याण, बाल संरक्षण, जिला आपूर्ति विभाग, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में सिविल सर्जन चतरा, समाज कल्याण पदाधिकारी चतरा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सिमरिया सहित, जिले के महिला पर्यवेक्षिका व कार्यालय कर्मी उपस्थित थे। सर्वप्रथम महिला पर्यवेक्षिकाओं के संबंधित परियोजना में तीन साल पूरे होने और स्थानांतरण पर चर्चा की गई। वहीं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा के क्रम में सभी परियोजनाओं में असंतोषजनक स्थिति पर संबंधित महिला पर्यवेक्षिकाओं से कारण पृच्छा करते हुए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से 16 जनवरी तक शत-प्रतिशत प्रविष्टि करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं से कार्यालय कार्य में अतिरिक्त समय देने को कहा ताकि योजना से संबंधित प्रविष्टि शत-प्रतिशत हो सके। सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के कुल लक्ष्य को शीघ्र ही शत-प्रतिशत हासिल करने का निर्देश दिए। पोषण ट्रेकर एप में लाभुकों एवं अन्य गतिविधियों का शत-प्रतिषत प्रविष्टि नहीं करने वाले तथा संचालित योजनाओं की लक्ष्य प्राप्ति अगले 16 जनवरी 2024 तक नहीं करने वाले संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और महिला पर्यवेक्षिका को संबंधित कार्यों में संतोष जनक प्रदर्शन नही करने वाली सभी कर्मियों को उपायुक्त ने स्पष्टीकरण निर्गत करने का निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं का एएनसी चेकअप और टीकाकरण से संबंधित वास्तविक कार्य प्रगति को लेकर उपायुक्त ने प्रखंड स्तर पर स्वास्थ विभाग के साथ माह में एक बार समन्वय बैठक करने का सख्त निर्देश दिया। समर अभियान अंतर्गत चिन्हित कुपोषित एवं अल्प वजन के बच्चों का नियमित फॉलोअप करने तथा एमटीसी में नामांकित कुपोषित बच्चों का प्रत्येक 15 दिन में फॉलोअप करने, अतिरिक्त आहार देने, सेम कीट की दवा उपलब्ध कराने तथा अति गंभीर कुपोषित बच्चों को एमटीसी में भर्ती कराने हेतु प्रत्येक माह प्रतीक्षा सूची उपलब्ध कराने एवं एमटीसी में भर्ती कराने की कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए। बैठक में जिला बाल संरक्षण ईकाई अंतर्गत संचालित कार्यों और स्पॉन्सरशिप योजना, दत्तक ग्रहण से संबंधित अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष धनंजय तिवारी से भी जरूरतमंद बच्चों के प्रस्तुतिकरण एवं पुर्नवास से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की।

    झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी

    झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी अंतर्गत चल रही विभिन्न गतिविधियों की मासिक समीक्षा की गयी , जिसमे उपायुक्त के द्वारा विभिन्न दिशा निर्देश दिए गए। जिला में वित्तीय समवेशन अंतर्गत राज्य कार्यालय द्वारा प्राप्त कैस क्रेडिट लिंकेज करने के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया ।मुद्रा लोन को बढाने हेतु बैंक ब्रांच में पेंडिंग डाक्यूमेंट्स को निर्गत करने के लिए उन्होंने कहा जिला अग्रणी प्रबंधक के माध्यम से सभी सम्बंधित बैंक प्रबंधक के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जल्द से जल्द पूर्ण करें I उन्होंने कहा कि क्लेम सेटलमेंट के लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु एलडीएम के माध्यम से सभी सम्बंधित बैंक प्रबंधको के साथ समन्वय स्थापित करते हुए ससमय पूर्ण किया जाये I

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : लावालौंग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया चैती छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़

    March 25, 2026

    Chatra News : सहारा परिवार ने किया हनुमान चालीसा व बजरंग बाण पाठ का आयोजन

    March 25, 2026

    Chatra News : खुले कुएं की लापरवाही: पिता की मौत के 2 साल बाद तीन अफसरों पर FIR, कोर्ट ने लगाई मुहर!

    March 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : लावालौंग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया चैती छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़ March 25, 2026
    • Chatra News : सहारा परिवार ने किया हनुमान चालीसा व बजरंग बाण पाठ का आयोजन March 25, 2026
    • Chatra News : खुले कुएं की लापरवाही: पिता की मौत के 2 साल बाद तीन अफसरों पर FIR, कोर्ट ने लगाई मुहर! March 25, 2026
    • Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित March 24, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण March 24, 2026
    • Chatra News : रामनवमी पर निकला भव्य मंगला जुलूस, कान्हाचट्टी में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम March 24, 2026
    • Chatra News : महुआ चुनने गई महिला की टांगी से गला काटकर निर्मम हत्या! जंगल में महुआ पेड़ के नीचे मिला गीता देवी का लहूलुहान शव; हत्या के बाद इलाके में दहशत March 24, 2026
    • Chatra News : झोलाछाप डॉक्टर का कहर:गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की गई जान, परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग March 24, 2026
    • Chatra News : साथिया सम्मेलन सह स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन, 120 शिक्षक सम्मानित March 24, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत March 23, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.