उपायुक्त ने चतरा स्टेडियम व मां बागेश्वरी मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण




चतरा उपायुक्त अबु इमरान ने कल दिनांक 19.07.2023 दिन बुधवार को देर रात जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा पहुंच चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के मां बागेश्वरी मंदिर बलबल में चल रहे सुंदरीकरण व निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कहा कि तय समय सीमा के अंदर और जल्द से जल्द सुंदरीकरण व निर्माण कार्य को पूर्ण किया जाए। उक्त निरीक्षण के क्रम में जिला खेल पदाधिकारी सह जिला नजारत उप समाहर्ता श्री तुषार रॉय एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।
add a comment