
Chatra : नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान ने गोपनीय शाखा कार्यालय कक्ष में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के फोटो पर माल्यार्पण करते हुए उनको श्रद्धाजंली दे कर शत शत नमन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि देश के आजादी की संघर्ष में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की कठिन त्याग,संघर्ष,वीरता जैसे जीवन मूल्यों से हमे सीख लेने की आवश्यकता है।सम्पूर्ण देश उनके शहादत की ऋणी रहेगा।
