Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा के इटखोरी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कार्यकर्ता सम्मेलन सभा को किया संबोधित,कहा भाजपा ने जो कहा वह कर के दिखाया
    Chatra News

    चतरा के इटखोरी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कार्यकर्ता सम्मेलन सभा को किया संबोधित,कहा भाजपा ने जो कहा वह कर के दिखाया

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 15, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा/इटखोरी। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को चतरा जिले के इटखोरी पहुंचे। यहां उन्होंने मां भद्रकाली की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप रूद्राक्ष का पौधा लगाया। राजनाथ सिंह पौधा रोपण के बाद सहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर में भी जलाभिषेक किया। मंदिर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मौके पर मौजूद प्रतिपक्ष के नेता अमर बावरी, स्थानीय सांसद सुनील कुमार सिंह, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, स्थानीय विधायक किशुन कुमार दास, पांकी के विधायक शशि भूषण मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष कालीचरण सिंह समेत कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पूजा के बाद राजनाथ सिंह ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सत्ता के लिए सरकार नहीं बनाना चाहती, देश बनाने के लिए सरकार बनाना चाहती है। भाजपा ने अपने संकल्प को पूरा किया, जो कहा वह किया है। हमारे संकल्प पत्र देख सकते हैं। आज भारत दुनिया का ताकतवर देश बन चुका है। हमने जो कहा है वह करके दिखाया। उन्होंने कहा हम जनता को अपना भगवान मानते हैं और उनके लिए काम करते हैं। हमारी सरकार का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है और हम देश बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हम जनता के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं और उन्हें सशक्त बनाने के लिए योजनाएँ बना रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि हम जो कहते हैं वह करते हैं। राम मंदिर और धारा 370 इसके उदाहरण हैं। 1951 में धारा 370 हटाने का संकल्प लिया था। उसे मोदी सरकार ने हटाकर संकल्प पूरा किया। यह साबित किया जो हमने कहा वह पूरा किया। बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रतिपक्ष के नेता अमर बावरी, स्थानीय सांसद सुनील कुमार सिंह, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, स्थानीय विधायक किशुन कुमार दास, पांकी के विधायक शशि भूषण मेहता ने भी संबोधित किया।

    तेजी से बढ़ रही है भारत की अर्थव्यवस्था

    रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और 2027 तक यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य 2047 तक भारत को दुनिया की अग्रणी आर्थिक शक्ति बनाना है। भारत का उद्देश्य विश्व कल्याण और विश्व की रक्षा के लिए धनवान और शक्तिशाली बनना है।

    भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी प्रतिष्ठारक्षा

    मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 वर्षों में ही विश्व को संदेश दिया कि भारत अब रुकने वाला नहीं है।भारत अब तेजी से आगे बढ़ेगा। भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बात को गंभीरता से लिया जाता है। राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए संयम और विनम्रता आवश्यक है। भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का विकास हो रहा है। चंद्रयान मिशन की सफलता का श्रेय वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री को जाता है। अब विश्व में भारत एक सशक्त राष्ट्र है। मोदी के रूप में एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला जिसका दुनिया भर में सम्मान से नाम लिया जा रहा है।

    भारत के विकास में प्रधानमंत्री की भूमिका अहम

    श्री सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में नरेंद्र मोदी की अहम भूमिका है। भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सिस्टम में बदलाव लाने की आवश्यकता है। नरेंद्र मोदी के पास विकास का विजन और मिशन है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विरोध करने वालों की मुराद पूरी नहीं हो पा रही है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों का एहसास कराया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया।

    मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से निकाला बाहर

    रक्षा मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबी उन्मूलन का वादा करती थी, लेकिन सफल नहीं हो पाई। मोदी सरकार ने 9 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। मोदी सरकार ने हर गरीब का सपना पूरा किया। हर घर में क्या गैस चूल्हा किसी ने सोंचा था। सचमुच में इसे पूरा करने का काम हमारे प्रधानमंत्री ने किया। किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्ध है। पिछले कुछ वर्षों में केंद्र सरकार ने झारखंड के विकास के लिए कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा की राजीव गांधी मानते थे की भ्रष्टाचार रोकना उनके बस का नहीं है, राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए लाचारी व्यक्त की थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब आज पैसा भेजते हैं तो 100 का 100 पैसा लोगों तक पहुंचता है।भारत में होगी राम राज्य की स्थापनारक्षा मंत्री ने कहा कि भारत में राम राज्य की स्थापना के लिए राम मंदिर का निर्माण किया गया है। राम मंदिर का निर्माण भाजपा के नेतृत्व में हुआ है। राम मंदिर के निर्माण से भारत में राम राज्य की स्थापना होगी।राजनीति इंसाफ और इंसानियत की होनी चाहिएरक्षा मंत्री ने कहा कि राजनीति मन की नहीं, इंसाफ और इंसानियत की होनी चाहिए। उन्होंने विपक्षी दल के नेताओं से राजनीति में इंसाफ और इंसानियत लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजनीति में इंसाफ और इंसानियत लाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।हेमंत सोरेन के उपर साधा निशानाराजनाथ सिंह ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री होटवार जेल में मेहमान की तरह रह रहे हैं वहां क्या विकास होगा। उन्होंने नरेंद्र मोदी के अब तक के शासन काल की सराहना करते हुए कहा कि अब तक किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। जनता को धोखा देना भाजपा के चरित्र में नहीं है। हम लक्ष्य तय कर के काम करते हैं। जनता के भरोसे को नहीं तोड़ते हैं, देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि भाषणों से भ्रष्टाचार को समाप्त नहीं किया जा सकता है इसके लिए सिस्टम में बदलाव की जरूरत होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमलोग यह संकल्प लें कि नरेंद्र मोदी तीसरे बार नहीं चौथी बार देश का प्रधानमंत्री बने।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : विजयादशमी जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, कई पंचायतों की भव्य भागीदारी

    March 28, 2026

    रामनवमी पर मां कौलेश्वरी पर्वत में उमड़ा आस्था का जानसैलाब,एसडीओ मोहम्मद जहूर आलम ने लिया मेला परिसर का विस्तृत जायजा, दिए कई अहम निर्देश

    March 27, 2026

    Chatra News : लावालौंग थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में, चप्पे चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

    March 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : विजयादशमी जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, कई पंचायतों की भव्य भागीदारी March 28, 2026
    • Ranchi News : रामनवमी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे तपोवन मंदिर, राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की March 27, 2026
    • रामनवमी पर मां कौलेश्वरी पर्वत में उमड़ा आस्था का जानसैलाब,एसडीओ मोहम्मद जहूर आलम ने लिया मेला परिसर का विस्तृत जायजा, दिए कई अहम निर्देश March 27, 2026
    • Chatra News : लावालौंग थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में, चप्पे चप्पे पर रहेगी पैनी नजर March 26, 2026
    • Ranchi News : रामनवमी को लेकर रांची में अलर्ट, डीजीपी ने की शहर की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा March 26, 2026
    • Chatra News : रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क: उपायुक्त व एसपी ने अखाड़ा समितियों एवं जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण March 26, 2026
    • Chatra News :स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव: डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने संभाली सिविल सर्जन की कमान! March 26, 2026
    • Chatra News : ट्रक की चपेट में महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम March 26, 2026
    • चतरा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई के संकेत, भ्रष्टाचार की जांच तेजकई चेहरों पर लटक सकती है गिरफ्तारी की तलवार March 26, 2026
    • चतरा में ‘मौत की सवारी’ बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कौलेश्वरी जा रहे 26 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार! March 25, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.