
Chatra : हंटरगंज प्रखंड के कालेश्वरी पर्वत पर स्थित हिंदू, बौद्ध और जैन धर्मों के संगम स्थल—लगभग 1575 फीट ऊंचाई वाले इस प्राचीन मंदिर का आज उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने औचक निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों और पुजारियों से बातचीत कर उन्होंने पेयजल, पार्किंग, सफाई, बिजली, शौचालय और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी की पूरी जानकारी ली।लोगों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश देते हुए उपायुक्त ने पर्वत पर तालाब की नियमित सफाई, निरंतर पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता मजबूत करने का आदेश दिया। सीढ़ियों के चौड़ीकरण व मरम्मत पर चर्चा हुई। पुजारियों ने वर्षा में श्रद्धालुओं की परेशानी बताई, तो पर्यटकों के लिए कॉटेज निर्माण के निर्देश जारी कर दिए। बिजली, पार्किंग और अन्य अधोसंरचना के लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा गया।इस दौरान अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम, बीडीओ गौरव निखिल, एओ ऋतिक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
