
Chatra : झारखण्ड राज्य अवर वन सेवा संघ, जिला शाखा चतरा का चतुर्थ जिला महासम्मेलन दिनांक 16-02-2024 क़ो वन भवन प्रांगण चतरा में आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक श्री सतीश चंद्र राय (IFS),विशिष्ट अतिथि वन प्रमंडल पदाधिकारी चतरा दक्षिणी श्री मुकेश कुमार(IFS) वन प्रमंडल पदाधिकारी, चतरा उत्तरी श्री राहुल मीणा (IFS ), आमंत्रित अतिथि झारखण्ड राज्य अवर वन संघ के अध्यक्ष श्री शिवनारायण महतो व महामंत्री श्री मनोरंजन कुमार की उपस्थिति में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, हजारीबाग के जिला सचिव श्री राम विलास सिंह अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे l विदित हो की इस महाधिवेशन के माध्यम से झारखण्ड राज्य अवर वन सेवा संघ के जिला कार्यकारिणी का चुनाव होना है जिसमें जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री व जिला कोषाध्यक्ष के पद पर जिले के वनरक्षी व वनपाल अपनी उम्मीदवारी पेश कर रहे हैं l

