
लावालौंग/चतरा : प्रखंड मुख्यालय में स्थित लावालौंग सीआरपीएफ ए/11वीं बटालियन ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत कंबल और स्टील कंटेनर का वितरण किया। यह कार्यक्रम सीआरपीएफ के कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशानुसार सहायक कमांडेंट राजीव कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस सराहनीय कार्य से लावालौंग मुखिया ने धन्यवाद दिया तथा मौजुद बुजुर्ग, विधवा, विकलांग और जरूरत मंद लोगों ने सीआरपीएफ के पदाधिकारियों को धनयवाद देते हुए हर्ष व्यक्त किया। उक्त विषय की जानकारी देते हुए तथा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राजीव कुमार ने बताया कि हमने लोगों से एक मुलाकात तथा आपसबो से अच्छी व्यवहार बना रहे, इसके लिए यह विषेश कार्यक्रम किया गया है। इस कार्यक्रम में विभिन्न गांवों के जरूरतमंद लोगों को कंबल और स्टील का कंटेनर मुहैया कराया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में थाना प्रभारी अविनाश कुमार, एस आई विकास सेठ, लावालौंग पंचायत के मुखिया नेमन भारती, समाजसेवी चेतलाल साहू, भोला राम, इंस्पेक्टर रामानंद सिंह, एस आई नित्यानंद उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार डागुर, ए एस आई मिथिलेश कुमार सिंह व रामनाथ बघेल समेत अन्य जवानों ने भी अहम भूमिका निभाई।
संवाददाता, मो० साजिद
