

लावालौंग : प्रखण्ड के अतिप्रभावित क्षेत्र कहे जाने वाले रिमी में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का विधिवत बीडीओ, प्रमुख, मुखिया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों के द्वारा दीप प्रज्वलित, फीता काट कर तथा एक दुसरे को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित करते हुए कार्यक्रम का आगाज किया गया। इस कार्यक्रम के तहत् विभिन्न तरह का स्टॉल लगाया गया। जहां झारखण्ड सरकार द्वारा घोषित अबुआ आवास के लिए ग्रामीणों का भीड़ उमड़ पड़ी और लाभुक ग्रामीणों ने अपने अपने आवेदन भर कर प्रखण्ड विभाग के स्टॉल में आवेदन जमा किया । साथ हीं सरकार का विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए भी आवेदनों का ढेर लग गया। स्टॉलों में कल्याण मंच से बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, धोती साड़ी, कंबल, जॉब कार्ड, राशन कार्ड इत्यादि योजना अंतर्गत परिसंपत्तियों का वितरण प्रमुख मनीषा देवी,बीडीओ तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लाभुकों के बीच किया गया। वहीं विभिन्न विभागों के स्टॉल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का जानकारी भी दिया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी न विपिन कुमार भारती ने बताया कि लावालौंग प्रखण्ड में सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का यह पहला रीमीपंचायत में स्टॉल लगा कर ग्रामीणों का विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित आवेदनों का संग्रह किया गया है। स्टॉल में ग्रामीणों का काफी भीड़ थी। वहीं उनकी समस्याओं का समाधान भी किया गया। मौके पर थाना प्रभारी अविनाश कुमार, एस० आई० विकाश सेठ, प्रखण्ड कार्यालय के बीपीओ निरंजन कुमार, जेई सिकन्दर कुमार, दशरथ रविदास, आंगनबाड़ी से रीना साहू, मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश कुमार साहू, रोजगार सेवक विजय कुमार चौबे, पंचायत सचिव देवनन्दन पासवान वार्ड सदस्य इसराफिल अंसारी, समाजसेवी श्रवन रजक,जगदीश प्रसाद यादव, आफताब आलम, मो० इसाख एवं अन्य तथा अंचल कार्यालय के कर्मी एवं जनप्रतिनिधि और जन समस्याओं से सम्बंधित सभी विभागों के कर्मी के अलावे सैकडों ग्रामीण मौजूद थे।
लावालौंग : मोहम्मद साजिद
