

क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लावालौंग थाना प्रभारी अविनाश कुमार तथा एस० आई० रोहित कुमार ने अपने जवानों के साथ रहे तैनात
अबुआ आवास एवं अन्य लाभों के लिए ग्रामीण करें आवेदन ले शिविर का पूरा लाभ, बीडीओ विपिन कुमार भारती
बीडीओ विपिन कुमार भारती, प्रमुख मनीषा देवी तथा मुखिया कसीदा देवी ने संयुक्त रूप शिविर का विधिवत् किया उद्घाटन
शिविर में आए कुल 1654 आवेदन लोगों में हर्ष व्याप्त
लावालौंग : प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत अतिप्रभावित क्षेत्र कहे जाने वाले सिलदाग पंचायत के नावाडीह बाजार टांड़ में *सरकार आपके द्वार* कार्यक्रम का विधिवत बीडीओ, प्रमुख, मुखिया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों के द्वारा दीप प्रज्वलित, फीता काट कर कार्यक्रम का शुआरंभ किया गया। इस कार्यक्रम के तहत् विभिन्न तरह का स्टॉल लगाया गया। जिसमें 1654 आवेदन प्राप्त किए गए, जिसमें निष्पादित आवेदनों की संख्या 321, लम्बित आवेदन 1335 तथा ऑनलाइन आवेदन इंट्री हेतू लम्बित आवेदन 883 *झारखण्ड सरकार* द्वारा घोषित अबुआ आवास के लिए ग्रामीणों का भीड़ उमड़ पड़ी और लाभुक ग्रामीणों ने अपने अपने आवेदन भर कर प्रखण्ड विभाग के स्टॉल में आवेदन जमा किया । साथ हीं सरकार का विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए भी आवेदनों का ढेर लग गया। स्टॉलों में कल्याण मंच से बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, धोती साड़ी, कंबल, जॉब कार्ड, राशन कार्ड इत्यादि योजना अंतर्गत परिसंपत्तियों का वितरण प्रमुख मनीषा देवी,बीडीओ, बीस सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष छट्ठू सिंह भोक्ता, उपाध्यक्ष सरयू यादव, पंचायत समिति सदस्य रीना देवी तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लाभुकों के बीच किया गया। वहीं विभिन्न विभागों के स्टॉल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का जानकारी भी दिया गया। *प्रखण्ड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती* ने बताया कि लावालौंग प्रखण्ड में सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का यह दूसरा सिलदाग पंचायत में स्टॉल लगा कर ग्रामीणों का विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित आवेदनों का संग्रह किया गया है। स्टॉल में ग्रामीणों का काफी भीड़ थी। वहीं उनकी समस्याओं का समाधान भी किया गया। मौके पर थाना प्रभारी अविनाश कुमार, एस० आई० रोहित कुमार, प्रखण्ड कार्यालय के बीपीओ निरंजन कुमार, जेई सिकन्दर कुमार, दशरथ रविदास, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ममता मासूम, राजद पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष चन्नू सिंह भोक्ता, उपमुखिया राजेंद्र यादव,समाजसेवी माणिकचंद यादव, संजय राम, रोजगार सेवक राजेश कुमार, पंचायत सचिव देवनन्दन पासवान, सभी वार्ड सदस्यगण एवं अन्य तथा अंचल कार्यालय के कर्मी एवं जनप्रतिनिधि और जन समस्याओं से सम्बंधित सभी विभागों के कर्मी के अलावे सैकडों ग्रामीण मौजूद थे।
*मो० साजिद, लावालौंग*
