Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » कांग्रेस पार्टी ने भारत में पूर्ण लोकतंत्र (फुल डेमोक्रेसी)कभी लागू नहीं होने दिया…..अर्जुन मुंडा
    Ranchi News

    कांग्रेस पार्टी ने भारत में पूर्ण लोकतंत्र (फुल डेमोक्रेसी)कभी लागू नहीं होने दिया…..अर्जुन मुंडा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 24, 2025Updated:January 24, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi : भाजपा रांची महानगर के द्वारा आज संविधान गौरव अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन हुआ ।
    गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अभियान के उद्देश्यों एवं कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आजादी के अमृत वर्ष में संविधान के 75वर्ष पूर्ण होने पर बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा संविधान केवल शब्दों,धाराओं और अनुच्छेदों का संग्रह नहीं बल्कि एक धर्म ग्रन्थ है जिसपर सभी भारत वासियों को गर्व है। उन्होंने कहा कि जनसंघ और भाजपा की स्थापना ही देश में संविधान को लागू करने केलिए हुआ। एक विधान ,एक निशान के नारों के साथ हमारे प्रेरणा पुरुष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हुआ। कहा कि राहुल गांधी जी विगत लोकसभा चुनाव के समय से संविधान की पुस्तक लेकर घूम रहे।उन्हें पता चल गया है कि भाजपा संविधान की धाराओं को उसकी मूल भावनाओं को तेजी से धरातल पर उतार रही। कांग्रेस के मंसूबों को उजागर कर रही इससे कांग्रेस का सफाया तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को गैर कांग्रेसी सरकारों से चिढ़ है। आज वे देश की सत्ता से ,विभिन्न राज्यों से हार रहे फिर भी वे 1952 वाला अधिकार चाहते हैं।
    कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सोच को ही 2019 में दुबारा सरकार बनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 को समाप्त कर जमीन पर उतरा।

    कहा कि कांग्रेस पार्टी को संविधान के लागू होने संबंधी एक नोटिफिकेशन करने में तीन दशक लग गए थे।जनता को 6 बार कांग्रेस की सरकार चुननी पड़ी।

    कहा कि कांग्रेस पार्टी को दलित आदिवासी की चिंता नहीं अपने अस्तित्व की चिंता है।कांग्रेस पार्टी दलितों,आदिवासियों को सिर्फ हथियार बनाकर रखना चाहती है।

    उन्होंने कहा कि संविधान की बात करने वालों ने शाहबानो प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद एक महिला को उसके हक से वंचित किया।

    कहा कि आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या का प्रयास किया।

    उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू के विचारों से जयपाल सिंह मुंडा जी की असहमति रहती थी जबकि वे डॉ अंबेडकर के विचारों से पूरी तरह सहमत होते थे।

    उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को पूरे देश की चिंता थी।उन्हें पता था कि एक वर्ग के पिछड़ने से पूरा देश पिछड़ता है। इसीलिए उन्होंने ने संविधान में प्रावधान किए।
    लेकिन कांग्रेस पार्टी को सभी वर्गों की चिंता नहीं।उसे केवल अपनी सरकार की चिंता हुई।

    कहा कि आज नरेंद्र मोदी की सरकार में आदिवासी,दलित पिछड़े विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे। आज सामान्य परिवार की आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद महामहिम राष्ट्रपति को सुशोभित कर रही।

    कहा कि कांग्रेस को भारत की सांस्कृतिक विरासत पर गर्व नहीं। कांग्रेस की सरकार ने आजाद भारत में रामलाला की मूर्ति गर्भ गृह से हटाने का प्रयास किया। जहां मोदी सरकार में भव्य मंदिर आकर ले रहा। रामलाला बिराजमान हुए।

    कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में फुल डेमोक्रेसी कभी लागू नहीं होने दिया।

    राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरुप्रकाश पासवान ने बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आज अंबेडकर जी के विरासत की दावेदारी कर रही जिसने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को जिंदा में भी परेशान किया,अपमानित किया और मरणोपरांत भी अपमानित किया।
    कहा कि भारत का संविधान 144करोड़ देशवासियों की श्रद्धा है जिसे कांग्रेस ने लगातार अपमानित किया।प्रस्तावना को छिन्नभिन्न कर दिया। कहा कि स्व राजीव गांधी जी ने मंडल कमीशन का विरोध किया,आज राहुल गांधी जी विदेश की धरती पर आरक्षण का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि जबतक भाजपा है आरक्षण को समाप्त करने की हिम्मत किसी में नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से भाजपा को सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। जनता सर्टिफिकेट दे रही।आज हरियाणा,महाराष्ट्र,राजस्थान, मध्यप्रदेश आदि राज्यों से कांग्रेस का सफाया हो रहा। आज भाजपा सरकार दलित आदिवासी पिछड़े के विकास को समर्पित है।कई राज्यों में भाजपा ने आदिवासी दलित पिछड़े समाज को मुख्यमंत्री,उप मुख्यमंत्री बनाया है।
    बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के बाद पहली बार आजाद भारत में मोदी सरकार में दलित समाज के अर्जुन मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया।
    कहा कि भाजपा की सरकार ने मोदी जी के नेतृत्व में अंबेडकर जी से जुड़े स्थलों को पर्यटन स्थल नहीं बल्कि पंच तीर्थ विकसित किया। कहा कि भाजपा सरकार अब मंदिर संचालन समिति में भी दलितों को स्थान दे रही। कहा कि भाजपा ने केवल सामाजिक छुआछूत ही नहीं आर्थिक छुआछूत को भी समाप्त करने की दिशा में कार्य किया है।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वरुण साहू ने की।

    श्री साहू ने विषय प्रवेश करते हुए अतिथियों का स्वागत किया और संविधान दिवस एवं कार्यक्रम की महता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विधायक नवीन जायसवाल,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव , राकेश भास्कर,विधायक राज सिन्हा,पूर्व विधायक समरी लाल मंच पर उपस्थित रहे।संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र वर्मा,धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राजू सिंह ने किया।
    स्वागत करने वालों में अनीता वर्मा,विनय सिंह,सुरेश प्रसाद , बाल्साय महतो,रवि मुंडा अश्विनी शिकुजा ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय,रामचन्द्र केसरी,हेमंत दास,शिवपूजन पाठक,केके गुप्ता,रमेश सिंह,बसंत दास,संजय जायसवाल, कमाल खान,लक्ष्मीचंद्र दीक्षित, अरविंद सिंह,रामलगण राम,उपेन्द्र रजक,नीरज पासवान,दीपक रवि, राजू रजक,गोविन्द बाल्मीकि,प्रदीप रवि,राकेश राम,राकेश रवि,अंजय शाहदेव ,राजश्री जयंती,ऊषा पांडेय,माया सिंह सिसोदिया,निशि जायसवाल,सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Ranchi News : रांची में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी करेंगे शिरकत

    March 18, 2026

    Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से माह-ए-रमज़ान के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया।

    March 17, 2026

    Ranchi News : ईद-रामनवमी पर शांति का कवच: डीजीपी तदाशा मिश्र की मुस्तैद पुलिस, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर!

    March 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक March 22, 2026
    • Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग। March 22, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न March 22, 2026
    • Chatra News: लावालौंग में दो पक्षों में मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप March 22, 2026
    • Chatra News : विराट हिंदू सम्मेलन का कान्हाचट्टी प्रखंड में भव्य समापन, उमड़ा जनसैलाब; भजन-सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां March 22, 2026
    • Chatra News : धूमधाम से निकला सरहुल जुलूस,सुरक्षा के बीच पारंपरिक रंग में रंगा लावालौंग March 22, 2026
    • Chatra News : ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज,अमन-चैन की मांगी दुआ March 22, 2026
    • Chatra News : कौलेश्वरी मेला के आयोजन पर विशेष तैयारी, थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने संभाली कमान। March 21, 2026
    • Chatra News : ईद की धूम: इबादत के लिए झुके हजारों सिर, अमन-चैन की मांगी गई दुआ March 21, 2026
    • Chatra News : जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश March 20, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.