पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखण्ड के आत्मा कहे जाने वाले शिबू सोरेन के निधन पर की गई शोक सभा।


प्रतापपुर :चतरा जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार दुबे की उपस्थिति में प्रतापपुर प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर शिबू सोरेन के निधन पर दो मिनट का मौन रख शोक व्यक्त किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार दुबे ने कहा कि आज झारखंड को अपूर्णीय क्षति हुई है। वहीं एक युग का अंत हुआ है। झारखंड राज्य आंदोलनकारी के करता कर्ताधर्ता एवं योद्धा के रूप में अग्रणी रहे।जिनके दम पर आज झारखंड बिहार से अलग हो कर एक अलग गाथा लिख रहा है। जिन्हें दिशोम गुरू के रूप में जाने जाते हैं। जिनका देहान्त दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में हो गया।आज पूरे राज्य में तिन दिनों का राजकीय शोक मनाया गया। राज्य के सभी सरकारी कार्यालय दो दिन बन्द रहे। मौके पर जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार दुबे, प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष रकीबुल इमाम, प्रखण्ड उपाध्यक्ष संजय प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद,ताबीज खान, गजवा पंचायत अध्यक्ष ताबिश पठान, बरूरा पंचायत अध्यक्ष उपेन्द्र भारती, हुमाजंग पंचायत अध्यक्ष प्रमोद पासवान, भरही पंचायत अध्यक्ष सुल्तान मियां, डुमरवार पंचायत अध्यक्ष मो• अल्ताफ अहमद, घोरीघाट पंचायत अध्यक्ष रंजन कुमार, संजय भारती, सरताज अली, सतेन्द्र दास, बिनोद यादव, मोहम्मद राशिद, सचिन यादव, दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।